एएसआई लखवीर सिंह ने पुलिस चौकी बीनेवाल का कार्यभार संभाला

by

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी बीनेवाल बीत के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह बीते दिनों पुलिस विभाग में अपनी सर्विस पूरी करके सेवानिवृत्त हो गए। उनके रिक्त हुए स्थान पर थाना सदर होशियारपुर से बदलकर आए एएसआई लखबीर सिंह ने पुलिस चौकी बीनेवाल का चार्ज संभाला। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में चौकी इंचार्ज लखबीर सिंह ने कहा कि नशे की बुराई से जूझ रहे समाज को इस दलदल से निकालने के लिए आम लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने इलाके के गांवों की पंचायतों को अपील करते हुए कहा कि वह गांवों को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस को पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने समाज विरोधी तत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि वह गलत धंधे बंद कर दे नहीं तो कानून अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज लखबीर सिंह ने कहा कि अमन पसंद लोगों को चौकी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को किया जब्त : चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित पन्नू के आवास और अमृतसर में उनके पैतृक गांव खानकोट में पन्नू की संपत्ति के बाहर जब्ती का नोटिस चिपका

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत चंडीगढ़ और अमृतसर में नामित खालिस्तानी आतंकवादियों गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। चंडीगढ़ में सेक्टर 15...
article-image
पंजाब

ओवरफ्लो हो रही नदियों को पार करके पंच व उनके पति के निधन पर अफसोस करने पहुंचे सांसद तिवारी

मोहाली: 19 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव टांडा करोरा में अफसोस करने के लिए ओवरफ्लो हो रही नदियों से होकर पंच...
article-image
पंजाब

पंजाब में फिर शुरू हाेगी बैलों की दौड़ : विधानसभा में विधेयक पारित …पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता की अनुमति नहीं हाेगी: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 11 जुलाई । पंजाब में लंबे समय के बाद फिर बैलों की दौड़ का आयोजन होने का रास्ता साफ हो गया।  शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम (पंजाब संशोधन)...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में आधुनिक पार्किंग समाधान की दिशा में बड़ा कदम : मेयर सौरभ जोशी

मुख्य वास्तुकार एवं मुख्य अभियंता ने दिल्ली में पीपीपी मॉडल आधारित मल्टी-लेवल पार्किंग परियोजनाओं का किया अध्ययन, स्मार्ट चंडीगढ़ के लिए स्मार्ट पार्किंग पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 13 जून। चंडीगढ़ में बढ़ती पार्किंग समस्या...
Translate »
error: Content is protected !!