शराब पीने वालो के लिए राहत की खबर : चुनावी वर्ष कारण सरकार नहीं बढ़ाएगी शराब

by

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पॉलिसी में सरकार टैक्स की लीकेज को रोकने पर ध्यान दे रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण सरकार शराब की कीमत में बढ़ोत्तरी करने का जोखिम नहीं उठाएगी।  शराब से मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी से 16 फीसदी की वृद्धि मिली है। जिससे सरकार उत्साहित है।

एक्साइड ड्यूटी से 40 फीसदी वृद्धि का किया गया वादा :   आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में एक्साइज ड्यूटी से 40 फीसदी की वृद्धि का वादा किया था। सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में 8,896 करोड़ रुपये एकत्रित किए थे। जबकि कांग्रेस के सत्ता वाली सरकार के वित्त वर्ष 2021-22 में यह 6,152 करोड़ रुपये था।  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहना है, हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा था। पहले तीन तिमाही में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर चुकी हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने 31 दिसंबर तक पहली तीन तिमाहियों में 6,697 करोड़ रुपये एकत्रित किए, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में राज्य ने 5,770 करोड़ रुपये कमाए थे।

सरकार शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में रही सफल :  सरकार ने शराब से राजस्व में कम से कम 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करने के लिए बीयर और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की असीमित कोटा बिक्री की अनुमति दी थी, जिसके कारण राज्य में दोनों सस्ती हो गईं। इसका उद्देश्य चंडीगढ़ और अन्य पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी को रोकना था, जहां शराब की कीमतें कम थीं। रणनीति काम कर गई और सरकार शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफल रही। इससे राज्य में शराब की बेहतर बिक्री में मदद मिली है।

8896 करोड़ रुपए सुरक्षित करने में सफल रही सरकार :  वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9,647 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था और 8,896 करोड़ रुपये सुरक्षित करने में सफल रही। 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में सक्षम हैं। पहले की सरकारें 6,000 करोड़ रुपये में संतुष्ट हो जाती थी। सरकार ने अब राज्य भर से इनपुट ले लिया है और अधिक राजस्व उत्पन्न करने पर नजर रखते हुए नीति में बदलाव करेगी। हालांकि, कीमत वाले हिस्से को नहीं छुआ जाएगा। अगर हम कीमत वाले हिस्से को छूते हैं, तो इतना राजस्व अर्जित करना एक चुनौती होगी। पिछले साल भी नीति में बदलाव किया था। उसी तरह इस साल भी इसमें बदलाव किया जाएगा। लेकिन कोटा असीमित रहेगा। चंडीगढ़ की शराब की राज्य में तस्करी नहीं की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी पति दुआरा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

बटाला :  गांव ठठ्ठा के एक व्यक्ति ने पत्नि के अवैध संबंधों से दु:खी होकर गांव नानक नंगल जहां उसकी पत्नि उससे झगडक़र अपनी बहन के पास गई थी वहां जाकर कोई जहरीली वस्तु...
article-image
पंजाब

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन की बेगूसराय में राष्ट्रीय कांफ्रेंस 13 से, पससफ द्वारा 30 डेलीगेट लेंगे हिस्सा 

होशियारपुर :  देश में विभिन्न प्रांतों के मुलाजिमों की राष्ट्रीय जत्थेबंदी आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा केंद्र तथा प्रांतों की सरकारों द्वारा अपनाईं जा रही मुलाजिम विरोधी नीतियों को उजागर करके संघर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा से सस्पेंड आप सांसद राघव चड्ढा : अगले सत्र में भी रहेंगे संजय सिंह बाहर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं सकेंगे। आप के...
Translate »
error: Content is protected !!