DC ने भावी मतदाताओं को प्रदान किए मतदाता पहचान पत्र  : मताधिकार के महत्व को समझें युवा- DC अपूर्व देवगन

by
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर कार्यक्रम आयोजित ,   उपायुक्त ने लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की भी दिलाई शपथ
एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी :
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में दरबार हॉल चंबा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपूर्व देवगन ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए विशेषकर युवा और भावी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदान के महत्व को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने ये भी कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र से ऊपर उठकर किए जाने वाले  मताधिकार के प्रयोग से  देश की महान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में अहम भागीदारी रहती है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व को लेकर जागरूक करना है ताकि वे भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश की समूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने के प्रति सजग रहें।
उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग भी किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश चलचित्र के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को सुनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन  द्वारा चंबा जिला के  वार्ड  नंबर चार हटनाला  के  रहने वाले  105 वर्ष के वरिष्ठ मतदाता प्यार सिंह  को भी स्मृति चिन्ह से समानित किया।
उपायुक्त ने इस मौके पर मौजूद लोगों को लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की शपथ भी ग्रहण करवाई। एसडीएम अरुण शर्मा ने उपायुक्त  का स्वागत किया।
इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर  तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा, नायब तहसीलदार संजय साडिंल कानून गो सुनील शर्मा हित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की पशु चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा :टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 से वेटरनरी सेवाओं के लिए करें संपर्क

भारत संजीवनी इनिशिएटिव के अंतर्गत, वेटरनरी सेवाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में भारत संजीवनी इनिशिएटिव के अंतर्गत लोगों को उनके घर-द्वार पर उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम के भ्रष्टाचार के अंत के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

घुमारवीं  :  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में रहते हुए पांच साल खर्राटे मारकर सोते रहे और आम जनता का पैसा लुटाते रहे। उनके कार्यकाल में पेपर तक बिकते रहे, प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क के लिए सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था करने के लिए बजट को मंजूरी : प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक

ऊना : स्टेट एंप्लॉयमेंट एजेंसी के साथ ऊना में बन रहे बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की पहली बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के भरे जाएंगे 100 पद : 25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

एएम नाथ। शिमला :  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!