मुंडखर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

by
भोरंज 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने की।
समारोह के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और नाट्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाना तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक : विक्रमादित्य सिंह

खेल मंत्री ने नूरपुर में ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ को दिखायी हरी झंडी नूरपुर, 29 नवंबर। ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार और प्रशासन की ज़िम्मेदारी नहीं है अपितु पूरे समाज को इसके विरुद्ध खड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त

आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला ऊना, 11 जुलाई – हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को मुख्य हाइड्रोग्राफर बनने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के शाहपुर क्षेत्र के मूल निवासी वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक (हाइड्रोग्राफर) का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैसे कर सकता एक आईएएस की जांच दूसरा आईएएस ? जयराम ठाकुर ने उठाए कई सवाल भाजपा विमल नेगी की मौत को लेकर पहुंची राजभवन

एएम नाथ। शिमला। भाजपा ने विमल नेगी की मौत को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल के राज्यपाल...
Translate »
error: Content is protected !!