सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की जिला प्रशासन को जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल नेदी हिदायत

by

27 फरवरी तक केंद्रीय जेल होशियारपुर में ‘रिस्टोरिंग द यूथ’ विषय पर चलाई जा रही है पैन इंडिया कैंपेन फॉर जुवेनाइल
लोगों को 9 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की
होशियारपुर, 29 जनवरी :   जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने आज जिला लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्यों के साथ बैठक की। जिला एवं सत्र न्यायधीश ने इस दौरान नालसा से संबंधित योजनाओं को सुचारु  ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से दी जा रही नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की समीक्षा की व बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाई जा रही है, जिसका जिला वासियों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे कि सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जारी होने वाला डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि कंपनसेशन टू विक्टिम के अंतर्गत मृतक के आश्रितों को मिलने वाला दो लाख रुपए का मुआवजा समय पर मिल सके। उन्होंने पुलिस को कहा कि दुर्घटना के किसी मामले में अगर जिले की किसी अदालत में सजा होती है तो 40 प्रतिशत के ज्यादा इंजरी के मामले में पीडि़त पक्ष को मुआवजा देने का प्रावधान होता है। इस लिए ऐसे मामलों में अदालत से कहकर उसे जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी को भेजा जाए ताकि पीडि़त पक्ष को कंपनसेशन टू विक्टिम के अंतर्गत मुआवजा दिलाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को पाक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज होने वाले मामलों की एफ.आई.आर अथारिटी को भेजने के निर्देश दिए ताकि पीडि़त को एक्ट के अंतर्गत मुआवजा दिलवाया जा सके।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बताया कि 9 मार्च को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में रेवेन्यू बैंचेज भी बनेंगे, इस लिए संबंधित विभागों को अधिक से अधिक केस के अलावा बिजली, जल सप्लाई, नगर निगम व नगर परिषद, बैंक आदि अधिक से अधिक प्री लिटिगेटिव केस लाने की हिदायत दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में हर तरह के दीवानी, लेबर, ट्रैफिक चालान व कम गंभीर फौजदारी केसों को आपसी व सहमति से निपटाने के लिए सुना जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 9 मार्च को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगाकर इसका लाभ उठाएं। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से 27 फरवरी तक केंद्रीय जेल होशियारपुर में ‘रिस्टोरिंग द यूथ’ विषय पर पैन इंडिया कैंपेन फॉर जुवेनाइल चलाई गई है। उन्होंने जिला प्रशासन को हिदायत दी कि जरुरतमंद कैदियों की सहायता के लिए चलाई गई स्कीम को सही ढंग से लागू किया जाए।
दिलबाग सिंह जौहल ने बताया कि 9 दिसंबर 2023 को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालतों में 16712 केसों की सुनवाई हुई व 14241 केसों का मौके पर निपटारा किया गया और कुल 16,90,19,879 रुपए के अवार्ड पास किए गए। उन्होंने बताया कि इसी तरह अक्टूबर 2023 में स्टेट लोक अदालत के दौरान 26 केस रखे गए, जिनमें 16 केस सैटल किए गए और कुल 21,56,874 रुपए के अवार्ड पास किए गए।
इस दौरान सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से अक्टूबर से 31 दिसंबर की तिमाही के दौरान 408 लोगों को लीगल एड, 163 लोगों को लीगल एडवाइज दी गई। इसके अलावा अथारिटी की ओर से 1648 सैमीनार, मीडिएशन व कंसलीएशन सैंटर में 13 मामलों को हल व केंद्रीय जेल में कैंप कोर्ट के माध्यम से 11 केस ऑन द स्पॉट डिसाइड किए गए।
बैठक में सी.जे.एम. पुष्पा रानी, सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन एडवोकेट रंजीत कुमार, जिला अटार्नी वरिंदर कुमार, डी.एस.पी विजय कुंवर पाल, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, आज्ञापाल सिंह साहनी व दर्शन कौशल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा, रहने खाने-पीने तथा अपने गंतव्य की तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ज़िला प्रशासन...
article-image
पंजाब

Unknown youths open fire at

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 24 : Panic gripped Manolian village on Saturday night after unidentified youths opened fire at a family home, police said. According to residents, the attackers arrived on a motorcycle and fired...
article-image
पंजाब

पिछली बार 1650 से इस बार 4179 मतों से रोढ़ी जीते

गढ़शंकर से आप के जीते विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके से लगातार दूसरी बार चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 10 वां विशाल भंडारा 27 जून से आरंभ: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 10वां...
Translate »
error: Content is protected !!