सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगू का वार्षिक समारोह संपन : 2 करोड़ रुपए के शिलान्यस एवं लोकार्पण ; छात्रों द्वारा आधुनिक तकनीक का उचित उपयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

by
अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने इससे पूर्व 1.89 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू के भवन का शिलान्यास किया तथा 06 लाख रुपए से निर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र मांगू का लोकार्पण भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान के डिजिटल युग में छात्रों को तकनीक का सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश छात्र अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बीता रहे हैं। इस दिशा में अभिभावकों को छात्रों को नियंत्रित करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अधिक से अधिक समय देना का आग्रह भी किया।
उन्होंने कहा कि आज के स्पर्धात्मक युग में अंग्रेजी विषय का ज्ञान महत्वपूर्ण है। इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जहां शिक्षा के स्तर को बढ़ाएगा वहीं छात्रों में आत्मविश्वास भी भरेगा।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विभिन्न जन कल्याणात्मक निर्णय लिए है। 680 करोड़ रुपए की लागत से आरम्भ की गई राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना इन्हीं निर्णयों में से एक है। इस योजना के माध्यम से युवा स्वरोज़गार की दिशा में अग्रसर हो पाएंगे। राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खनन से प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 25.84 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है।
उन्होंने वार्ड नम्बर 01 व 02 में इंटरलॉक टाईलें लगवाने के लिए एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत मांगू में सोलर लाईट लगाने के लिए प्रारूप के अनुसार 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने निचला त्यांबला से उपरला त्यंाबला के लिए एंबुलेंस मार्ग निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।
उन्होंने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत अमरूद का पौधा भी रोपित किया।
संजय अवस्थी ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू की प्रधानाचार्य सत्यावती ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बसंल, ग्राम पंचायत मांगू के प्रधान बलदेव ठाकुर, ग्राम पंचायत ग्याना के प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत संघोई के प्रधान जग राम, ग्राम पंचायत मांगू के उप प्रधान राजेश पूरी, पंचायत समिति कुनिहार की पूर्व अध्यक्ष नीलम रघुवंशी, बाघल लैंड लूजर समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, महिला मण्डल मांगू की प्रधान लीला देवी, युवक मण्डल मांगू के प्रधान कुलदीप, एम.डी.के.एम समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, समाज सेवी मेहर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार आकृति ठाकुर, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस विनोद गौतम, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता शशिपाल, पाठशाला प्रबंधन समिति मांगू की अध्यक्ष रीता देवी सहित अन्य गणमान्य एवं अध्यापक, अभिभावक तथा छात्र उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज मलुंण्डा बूथ के पदाधिकारियों से करेंगे बैठक 

एएम नाथ। चम्बा :  जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रविवार को 12:15 बजे भटियात विधानसभा के अंतर्गत मलुंण्डा बूथ के  पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दशमहाविद्या मंत्र पाठ एवं यज्ञों का 11 दिवसीय अनुष्ठान आज  से शुरू हुआ : स्वामी उदय गिरी

यह दशमहाविद्या अनुष्ठान विश्वकल्याण व शांति हेतू करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन...
हिमाचल प्रदेश

आप्रेटर ट्रेनिंग की 32 सीटों के लिए 24 नवंबर तक करें आवेदन

ऊना, 16 नवंबर: राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने जानकारी दी है कि आईटीआई ऊना में सत्र 2021-22 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राईविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आॅप्रेटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
Translate »
error: Content is protected !!