20 वोट वाली आप और कांग्रेस के उम्मीदवार हार गए, 16 वोट वाली बीजेपी उम्मीदवार जीत गए : न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी है, बल्कि देशद्रोह है’- बोले राघव चड्ढा

by

चंडीगढ़ : हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज थी, बल्कि देशद्रोह है। राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है। पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा की जीत को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है। मुख्यमंत्री मान से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि दिनदहाड़े बेइमानी की गई है। राघव चड्ढा ने कहा कि जीत के लिए भाजपा ने धांधली की हद पार कर दी।

20 वोट वाली आप और कांग्रेस के उम्मीदवार हार गए, 16 वोट वाली बीजेपी उम्मीदवार जीत गए :   क्योंकि 16 वोट वाली बीजेपी के उम्मीदवार जीत जाते हैं, वहीं 20 वोट वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार हार जाते हैं। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर को जीत मिली है। जबकि आप और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह हार गए।   चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ” आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है…चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है…”

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े की गई बेईमानी :   वहीं, इस चुनाव नतीजों पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े बेईमानी की गई है। जिस तरह से बेईमानी की गई है, वह बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं, तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार सवारों ने की युवक की हत्या : युवक पर धारदार हथियारों से किया था हमला

 होशियारपुर  :  गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार के गठन में हिंदुओं ने प्रमुख भूमिका निभाई : पंकज

गढ़शंकर: पंकज कृपाल एडवोकेट, को चेयरमैन, पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल और सदस्य श्री गुरु रविदास फाउंडेशन ने प्रैस को संबोधन करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बुलाई गई शहरी हिंदुओं की...
article-image
पंजाब

देवर से संबंध में बाधा बना हसबेंड तो उतार दिया मौत के घाट : महिला समेत 3 गिरफ्तार

मानसा :  गांव कोटधरमू में हुई तरसेम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के...
article-image
पंजाब

ट्रॉलियों को आग लगाने के मामले में पुलिस द्वारा  संदेह के आधार पर किसी के विरुद्ध कोई अनुचित कार्रवाई नहीं करने का विश्वास दिलाने पर धरना रद्द किया गया  : नंबरदार पम्मी पंडोरी

गढ़शंकर।  पंडोरी बीत में ट्रॉलियों को आग लगाए जाने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के संबंध में 28 तारीख को आज अनिश्चितकालीन धरना देने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। क्योंकिं...
Translate »
error: Content is protected !!