पंजाब सरकार की ओर से पठानकोट के चमरौर में 3 फरवरी को करवाई जाएगी प्रवासी भारतीय मिलनी : कुलदीप सिंह धालीवाल

by

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे प्रवासी भारतीय मिलनी का उद्घाटन ,  कैबिनेट मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को मिलनी में बढ़-चढ़ कर शामिल होने का किया आह्वान
होशियारपुर, 30 जनवरी :   कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से 3 फरवरी को मिनी गोआ के नाम से जाने जाते जिला पठानकोट के चमरौर में प्रवासी भारतीय मिलनी करवाई जाएगी, जिसका उद्घाटन मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से किया जाएगा। आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अन्य अधिकारियों के साथ इस संबंधी की गई विशेष बैठक के बाद बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मिनी गोआ में होने वाली इस एन.आर.आई मिलनी के प्रबंध युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि राव दरिया के किनारे रमणीक माहौल में होने वाली इस मिलनी में पंजाब सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों की मुश्किलें सुन कर उनके मसले हल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस एन.आर.आई मिलनी में जहां प्रवासी भारतीयों की मुश्किलों हल की जाएंगी वहीं साथ ही उन्होंने पंजाब के प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन भी करवाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने प्रदेश के प्रवासी भारतीयों को अपील की है कि वे 3 फरवरी को जिला पठानकोट के चमरौर(मिनी गोआ) में पहुंच कर प्रवासी भारतीय मिलनी में बढ़ चढ़ कर शामिल हों। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा ही प्रवासी भारतीयों की सेवा में हाजिर है। इस मौके पर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, हलका इंचार्ज मुकेरियां प्रो. जी.एस मुल्तानी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) बलराज सिंह, एस.पी नवनीत कौर गिल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बहू की मौत – स्कूटी सवार सास-बहू को बस ने कुचला : आरोपी चालक बस छोड़कर फरार

 अबोहर :  सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां एक बस ने स्कूटी पर जा रही सास-बहू को कुचल दिया। हादसे में बहू की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ हो गया ‘खेल : स्टार प्रचारकों की लिस्ट से कटा नाम – हुड्डा  के संज्ञान में मामला आने के बाद स्टार प्रचारकों की सूची में करीब दो दर्जन नये नाम जोड़े

चंडीगढ़।  शहरी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची सामने आने के बाद पार्टी में बगावत हो गई है। सूची में कांग्रेस के जिन प्रमुख नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं,...
article-image
पंजाब

चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने की चैकिंग : 9 बच्चे भीख मांगते पकड़े, काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपे

मानसा। मानसा के डीसी नवजोत कौर के आदेश पर चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ है। इस क्रम में, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी खुशवीर कौर और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन...
article-image
पंजाब

2 गिरफ्तार : 380 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस की बीनेवाल चौकी के गांव बारापुर में एक बाइक पर सवार दो युवकों से 380 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!