महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती होगी : मंत्री डॉ. बलजीत कौर

by

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती के लिए योग्य आवेदनकर्ताओं से आवेदनों की मांग 5 फरवरी तक की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे व्यक्ति, प्राथमिक रूप से महिलाएं जो बढ़िया योग्यता, ईमानदारी रखते हों, जिन्होंने महिलाओं की भलाई के लिए काम किया है, कानून या विधान की उचित जानकारी और तजुर्बा रखता हो, आवेदन देने के योग्य हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की कल्याण योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य महिला आयोग में एक सीनियर उप-चेयरपर्सन, एक उप-चेयरपर्सन और दस सदस्यों (जनरल-8 और एससी-2) की भर्ती की जानी है, जिससे महिलाओं सम्बन्धी कल्याण योजनाओं को लागू करके संबंधितों को लाभ मिल सके। मंत्री ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन समेत बायो-डाटा डायरेक्टोरेट सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को 5 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल बड़े एक्टर को कंगना ने किया था डेट : एक्ट्रेस जानती थीं कि आदित्य पहले से शादीशुदा, फिर दोनो रहे काफी समय पति पत्नी की तरह

बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान कुलविंदर कौर से पड़े थप्पड़ कांड की वजह से काफी चर्चा में हैं। जब से उन्होंने राजनीति में...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगने न आए : सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में गलियों और नालियों की खराब हालत से परेशान लोगों ने पोस्टर लगाए

सुनाम : लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है। जिला संगरूर के शहर सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले...
article-image
पंजाब

कैबिनेट ने बजट अनुमान 2026-27 को दी मंज़ूरी : वित्त मंत्री कल 8 मार्च को करेंगे बजट पेश

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के चल रहे सेशन में पेश करने के लिए 2026-27 के बजट अनुमान और 2025-26 के लिए सप्लीमेंट्री ग्रांट...
Translate »
error: Content is protected !!