टिप्पर स्कूल के लिए बनाएंगे नया भवन : इंद्र दत्त लखनपाल

by
स्कूल के वार्षिक उत्सव में अधिकारियों को दिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश
बड़सर 01 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिप्पर के लिए नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। वीरवार को स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह घोषणा की। उन्होंने शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे स्कूल के पुराने भवन को गिराने तथा इसकी जगह नया भवन बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार करें, ताकि नए भवन के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में बेहतरीन इनफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जा रही है। विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतरीन मूलभूत सुविधाओं और क्वालीफाइड शिक्षकों के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। इन स्कूलों की प्रतिष्ठा एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों के साथ-साथ स्थानीय जनता को भी आगे आना चाहिए तथा बच्चों को इन स्कूलों में दाखिल करवाना चाहिए।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए पिछले एक वर्ष के दौरान करोड़ों रुपये की नई योजनाओं पर कार्य आरंभ किए गए हैं। अब नए बजट में कई नए कार्यों के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ने विधायक, अन्य अतिथियों तथा बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल की कुछ मांगें भी विधायक के समक्ष रखीं। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उषा लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, परविंदर सिंह, रमेश चंद, रविंद्र कुमार, जगदीश चंद, अमरजीत सिंह, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, पंचायत सदस्य अश्वनी कुमार और संतोष कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष सीमा शर्मा, संजय कुमार, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
-0-
All reactions:

2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता का आरोप- बेटे क़ी मौत ढांक से गिर कर नहीं बल्कि हत्या की गईं : परिजनों ने भाजपा नेता की अगुवाई में डीसी कार्यालय के बार दिया धरना

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के उपर भी खड़े किया सवालिया निशान – एएम नाथ। चंबा :   छौ गांव में 12 दिसंबर को ढांक में मृत मिले युवक की दुर्घटना के तहत नहीं बल्कि हत्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
Translate »
error: Content is protected !!