शुगर, पेन किलर, बुखार और हार्ट और जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती समेत ये 39 दवाइयां हुईं सस्ती

by

नई दिल्ली : आम लोग किसी भी बिमारी से निपटने में परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन अब इस मोर्चे पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  जिस कराण शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट, जोड़ों के दर्दनीवारक तेल, इन्फेक्शन की दवाएं सस्ती होगी।

                                       प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 39 फॉर्मुलेशन के दाम तय किए हैं। इसके साथ ही 4 स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी मिली है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करने से पहले लोगों को इस मोर्चे पर काफी उम्मीद थी।  नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए 39 फ़ॉर्म्यूलेशन के दाम तय किए हैं। एनपीपीए ने अधिसूचना जारी करके बताया है कि कौन सी दवाएं इस सूची में शामिल की गई है। इसमें डायबिटीज, पेन किलर, बुखार और हार्ट, जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती होगी। इसके इलावा चार स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी दे दी गई है।

नोटिफिकेशन में लिखा है कि ‘भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा जारी 1394 तारीख 30 मई, 2013 और 5249 तारीख 11 नवम्बर, 2022 के साथ पठित औषध (कीमत नियंत्रण) आदेश, 2013 के पैरा 5,11 और 15 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (जिसको संक्षिप्त रूप में एनपीपीए कहा जाता है), नीचे की सारणी के स्तंभ (6) में विनिर्दिष्ट खुदरा मूल्य को उक्त सारणी के स्तंभ (3), (4) और (5) में तत्स्थानी प्रविष्टियों में विनिर्दिष्ट प्रबलता, इकाई (यूनिट) और विनिर्माता और विपणन कंपनियों के नाम सहित स्तंभ (2) में की तत्स्थानी प्रविष्टि में से प्रत्येक की, वस्तु एवं सेवा कर, यदि कोई है, को छोड़ कर अधिकतम खुदरा मूल्य के रूप में नियत करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भीषण गर्मी में पंजाब सरकार का बड़ा फैसला : स्कूलों और दफ्तरों का समय 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे होगा

चंडीगढ़ : भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसला लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का...
हिमाचल प्रदेश

1 जून तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार -प्रसार का विशेष अभियान

ऊना : प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 18 मई से 01 जून तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर : होटल प्रबंधन के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभरा है आईएचएम हमीरपुर

एनसीएचएमसीटी नोएडा और जेएनयू द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाती डिग्री एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जुलाई। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है और होटल...
article-image
पंजाब

गौतम नगर में एक दिवसीय योग शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में...
Translate »
error: Content is protected !!