भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली बैठक, संगठन को किया चुस्त : हिमाचल में जीतेगे चार की चार लोक सभा सीटें : बिंदल

by
जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता , नड्डा ने पहनाया पटका
एएम नाथ। शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह बैठक होटल रिवर रिट्रीट में संपन्न हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ढाई घंटा चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक-अनेक अभियान चल रहे हैं जिसमें गांव चलो अभियान है जिसके कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई, बूथ कैसे मजबूत हो इसका चिंतन किया गया, मन की बात कार्यक्रम को कैसे और प्रभावशाली बनाया जाए, मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ की बैठक हो अर्थात ग्राउंड जीरो के उपर नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां किस प्रकार से पहुंचे और इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी की जो नकारात्मक नीतियां हैं, जो परिवारवाद हैं इन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी को चाक चौबंद किया।
डॉ. बिन्दल ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर तक पार्टी में लोगों को जोड़ने के लिए ज्वाईनिंग अभियान प्रारंभ हुआ जिसमें आज सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को विधिवत रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। डॉ. बिन्दल ने कहा कि 2024 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए किस-किस तरीके के साथ संगठन को आगे बढ़ना है वह समस्त दिशा-निर्देश आज की बैठक में दिए गए और यथासमय संगठन अपने कार्यों को पूरा करेगा, ऐसा प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया। इस बैठक में नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, मन की बात, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और विभिन्न प्रतिनिधियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा बरागू मार्ग पर पलटा : रोलर चालक व परिचालक ने छलांग लगा कर बचाई जान

पट्टा मेहलोग, 8 मार्च (तारा) :  पट्टा मेहलोग- बरागू- सड़क पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार का रोलर को बैक करते समय मोड़ पर पलट गया। जिससे वह खाई में चला गया और कुछ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मंगलवार को उन्होंने देहरा...
article-image
पंजाब

सरकारी सैकेंडरी स्कूल धमाई 12वीं बोर्ड का नतीजा 100 प्रतिशत

सरकारी सैकेंडरी स्कूल धमाई 12वीं बोर्ड का नतीजा 100 प्रतिश गुरनाम सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 30 जून पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल-मई में ली गई 12वीं कक्षा की परीक्षा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चबूतरा, रंगड़ और सपाहल में ‘मासिक धर्म शर्म का नहीं, गर्व का विषय पर आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम’ : किशोरियों को 50 हजार के सेनेटरी पैड देगी ग्राम पंचायत रंगड़

सुजानपुर 28 दिसंबर। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!