राज्य सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को सौंपा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 15 हज़ार युवाओं के नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण का ज़िम्मा : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी शुभकामनाएं

by
एएम नाथ। शिमला  :
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षक देगी इसके लिए राज्य सरकार ने संस्था के साथ 2015 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन नवीकृत किया है। नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से वाईएलटीपी के परियोजना समन्वयक सुकांत पाल चौहान और संजीव हरनोट मौजूद रहे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने संस्था के प्रतिनिधियों को इस परियोजना के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम से युवाओं में एक ओर जहां नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर उनमें नवीन व सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा।
आर्ट ऑफ लिविंग की राज्य मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के उचित क्रियान्वयन के लिए आज मंडी ज़िला के सुंदरनगर में इस परियोजना से जुड़े संस्था के सभी प्रशिक्षुओं के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था हजारों युवाओं को वाईएलटीपी के तहत प्रशिक्षित कर चुकी है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं । उन्होंने प्रसन्नता जताई कि पूर्व के अनुभव के आधार पर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। ऊना :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 माह की आयु तक मां का दूध ही सर्वोत्तम, बढ़ता है आईक्यू: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 21 सितम्बर। जन्म से 6 माह की आयु तक बच्चे के स्वास्थ्य के लिए माँ का दूध ही सर्वोतम होता है और इस दौरान बच्चे को कोई भी अन्य पदार्थ नहीं दिया जाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन की सभी तैयारियां पूरी

पुलिस महानिरीक्षक बिमल गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक एएम नाथ। बिलासपुर 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना में ऊना कालेज चयनित, नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हुआ एक करोड़ : सत्ती

ऊना, 10 सितंबर – हिमाचल प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना के तहत राज्य के 9 कालेज का चयन किया है, जिसमें सरकारी कालेज ऊना भी शामिल है। योजना के अन्तर्गत शिक्षण सुविधाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!