गांव अचलपुर-भवानीपुर के जंगलों में बन रहे प्रोजेक्ट को ग्रामीणों ने रोका : लोगों आरोप कि वन विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा  पहाड़ों का उजाड़ा

by
गढ़शंकर, 5 फरवरी : गढ़शंकर के बीत इलाके के  गांव अचलपुर-भवानीपुर की पहाड़ियों को समतल कर लगाए जा रहे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को ग्रामीणों के बढ़ते विरोध के यहां कारण रोक दिया गया है वहीं इसके कारण ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति रोष पैदा हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गांव भवानीपुर के सरपंच हरजिंदर सिंह, जरनैल सिंह खालसा, कैप्टन राजिंदर सिंह, सोहन सिंह और अमरीक सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर इस प्रोजेक्ट को जेसीबी मशीनों से समतल किया जा रहा है, वह जमीन इलाके के लोगों की निजी संपत्ति है और कुछ शामलात जमीन है जो वन विभाग की कड़ी धारा 4-5 के अंतर्गत आती है जिसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि वन विभाग की अनुमति के बिना इन जंगलों में कोई भी गतिविधि नहीं की जा सकती, लेकिन इस कंपनी ने विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर लगभग 25 एकड़ भूमि पर बनी पहाड़ियों को ध्वस्त कर दिया है और भारी मशीनें ट्रकों में भरकर लाई गई है। उन्होंने कहा कि इन पहाड़ियों पर जंगलात विभाग की मंजूरी के बिना कोई गतिविधि नही की जा सकती लेकिन इसके बावजूद भारी मात्रा में मशीनरी पहाड़ों पर कैसे आ गई। उन्होंने सरकार से मांग की कि पहाड़ों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये और उनका सारा सामान जब्त किया जाये। उन्होंने वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे क्षेत्र की पहाड़ियों को बचाने के लिए संघर्ष करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उपस्थित लोगों ने विभाग पर आरोप लगाया कि यदि क्षेत्र के लोग पहाड़ों पर कोई काम करते हैं तो विभाग द्वारा मामला दर्ज कराया जाता है, लेकिन उक्त कंपनी ने बड़े पैमाने पर पहाड़ों को नुकसान पहुंचाया है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में वनरेंज अधिकारी गढ़शंकर मनोज कुमार ने कहा कि कंपनी ने अनुमति के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि विभाग ने काम रुकवा दिया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पहाड़ी पर कंपनी के लिए काम करवा रहे हेमराज नाम के शख्स से फोन पर बात की गई, लेकिन उसने जवाब देने की बजाय फोन काट दिया।
इस अवसर पर बलवीर सिंह, सतिंदरपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सरदारा सिंह, भाग सिंह, जोगा, सौखी, काला, राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, तेलू राम, शमशेर सिंह, हरदीप सिंह, मनवीर सिंह, संदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, हर्षदीप सिंह, जसकरन सिंह, सिमरनदीप सिंह, राकेश सिंह, मनिंदर सिंह, बाबा भाग सिंह, सुलखान सिंह, जगतार सिंह, साहिब सिंह, कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, करनैल सिंह, चन्नन सिंह और संजीव कुमार भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सी.जे.एम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ  की बैठक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में 14 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत – राज पाल रावल

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान रखे जाने वाले मामलों संबंधी की चर्चा होशियारपुर, 7 सितंबर :  राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथार्टी, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के दिशानिर्देशों के अनुसार सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले जिला स्तरीय समागम का खाका तैयार : डिप्टी कमिश्नर की ओर से संबंधित अधिकारियों को जरुरी तैयारियों के निर्देश

होशियारपुर, 21 जुलाई: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समागम के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से आज समूचे प्रोग्राम का खाका तैयार किया गया। इस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल से लोकसभा चुनावों में यहां लगातार कमल अपनी खुशबू बिखेर रहा : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी कांग्रेस-भाजपा की कड़ी परीक्षा

अब जनता कितनी सुखी महसूस करती है, यह चुनाव नतीजे बताएंगे एएम नाथ। हमीरपुर  :    इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव हों या प्रस्तावित विधानसभा सीटों के उपचुनाव, 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले...
article-image
पंजाब

टोल प्लाजा हुआ बंद : होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा

होशियारपुर, 14 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर को रात 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!