सुपरवाइजर व सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 8 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय गोहर में

by
 गोहर, 6 फरवरी :
एस०आई०एस० सिक्योरिटी लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर( हि०प्र०) के द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर, के 120 पद अधिसूचित किए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 8 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय गोहर में लिया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के इन पदों के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जिसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व उससे अधिक, आयु सीमा 21-37 वर्ष होनी चाहिए व आवेदक की शारीरिक लम्बाई 168 से0मी0 व उससे अधिक और भार 56 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। इसमें केवल पुरूष अभ्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। चयनित आवेदकों को 17,500 से 19,500 रूपये प्रति माह (ग्रोस) वेतन दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं जैसे ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्यूटी, बोनस, की सुविधा दी जाएगी। अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उप-रोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार हेतु उक्त नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हो ताकि आवेदकों का साक्षात्कार हो सके।
इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य लाभ देय नहीं होगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा को दर्शाता : डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण, गैर-जिम्मेदाराना और राजनीतिक अपरिपक्वता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

ऊना, 23 मई – जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने पिपलू मेले के सफल आयोजन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से वोट डालने के लिए आया कपल : टिकट कैंसिल करवाई और फ्लाइट बुक कर, सीधे पहुंचकर अपना वोट डाला

एएम नाथ। देहरा : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं के जोश और जज्बे की बानदी देखने को मिली है। यहां पर 100 साल से अधिक उम्र के मतदाता भी वोट डालने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ...
Translate »
error: Content is protected !!