सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा सांसद निधि से 48 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी

by
मंडी, 7 फरवरी । मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यो के लिए 48 लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित की हैं ।
उन्होंने नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षद नितिन भाटिया के आग्रह पर वार्ड नम्बर 13 में वुडलैंड शोरूम के पीछे रास्ते के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा पार्षद राजेन्द्र मोहन के आग्रह पर नेला में वर्षा शालिका के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर निगम मंडी के इन दोनों पार्षदों ने इस राशि को स्वीकृत करने के लिए उनका आभार जताया है ।
इसके अलावा सांसद ने दं्रग विधानसभा क्षेत्र के बरोट में पवेलियन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, मझारनू में सम्पर्क मार्ग के लिए 3 लाख, नेरघरवासड़ा पंचायत में सम्पर्क मार्ग हेतु 3 लाख, जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथौण के गांव कनारग में सुरक्षा दिवार के लिए 2.50 लाख रुपये, सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ीगुणाणु में सम्पर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपये, बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार में सामुदायिक हाल के लिए 2 लाख रुपये, गांव छोनाला में सुरक्षा दिवार निर्माण के लिए एक लाख रुपये, दं्रग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बह के लिए फर्नीचर क्रय करने के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौतंड़ा, ढेलू, सगनेहड़, एहजू, सैंथल, मैनभरोला तथा टिकरू के 15 महिला एवं युवक मंडलों को खेल तथा अन्य गतिविधियों के लिए उपकरण खरीदने के लिए प्रत्येक को 7-7 हजार रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुलपुर में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, सुन्दरनगर की ग्राम पंचायत जाबंला में शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, करसोग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महोग के धार में खेल मैदान निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, महोग में सम्पर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपये, जोगिन्द्रनगर की सिमस ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए 2 लाख रुपये, दं्रग की ग्राम पंचायत चेली में मास्टर सोलर लाइट स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपये स्वीकृत किए ।
सांसद प्रतिभा सिंह ने जिला कुल्लू सदर क्षेत्र की पंचायत न्योली तथा शमशी में विकास कार्य के लिए 3-3 लाख रुपये, कुल्लू जिला के विभिन्न विकास खंडों के 16 महिला मंडलों को खेल उपकरण खरीदने के लिए 15-15 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में लोगों को बताए मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से बाईक स्वार सेवानिवृत सैनिक की मौत : टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर:  गढ़शंकर-नंगल पर गांव कोकोवाल के निकट एक ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। परवीन देवी निवासी गढ़ी मानसोवल ने पुलिस को बयान  दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएस का मामला पहुंचा गवर्नर के पास : सीएस तैनाती को लेकर आईएएस निशा सिंह ने गवर्नर को लिखा पत्र

शिमला | मुख्य सचिव की तैनाती के मामले में 1987 बैच की आईएएस एवं प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले) निशा सिंह ने राज्यपाल से शिकायत कर उनका उपहास करने व उनकी सीनियोरिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्था बर्बाद कर रही है सुख्खू सरकार : डॉ. जनक राज

हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था ICU में, क्या पढ़ेगा प्रदेश, क्या बनेगा भविष्य? एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के खोखले नारे अब...
Translate »
error: Content is protected !!