एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

by
द्रंग (पधर), 7 फरवरी :    गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी )के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुण सिखाए गए एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने के बताया कि पिछली बरसात में उपमंडल पधर के आसपास क्षेत्र के कई गांव प्राकृतिक आपदा का नुकसान झेल चुके हैं कई बार एसडीआरएफ की टीमों को और प्रशासन को पहुंचने में कुछ समय लग जाता ऐसे मे स्थानीय लोगों का आपदा प्रबंधन में निपुण होना बहुत जरूरी है जिससे जल्द राहत वह बचाव कार्य शुरू कर, जान माल के नुकसान को कम किया जा सके l प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ के सदस्यों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को राहत कार्य शुरू करने भूकंप के दौरान बचाव ,भूस्खलन ,बाढ़ आदि आपदाओं के दौरान बचाव के लिए अपनाए जाने वाले तरीके बताए गए
प्रशिक्षण एवं जागरूकता के साथ-साथ टीम के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई l
इस मौके पर एसडीआरएफ टीम के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल बलविंदर , एलएचसी प्रिंस, कांस्टेबल नीरज ,मुनीश नडा व गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य बंदना वैद्य व समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय निधि लेखा समिति का 13 अक्तूबर को होगा चंबा प्रवास : लेखा परीक्षा के ऑडिट पैरों की समीक्षा सहित विकास योजनाओं का निरीक्षण करेगी समिति

चंबा,12 अक्तूबर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति 13 अक्तूबर को सभापति इंद्र दत्त लखनपाल की अध्यक्षता में चंबा प्रवास पर रहेगी । स्थानीय निधि लेखा समिति में विधायक सतपाल सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिगाना पिस्टल है क्या : गाने में सिद्धू ने एक 30 बोर टर्किश मेड जिगाना पिस्टल का जिक्र, सिद्धू की हत्या में भी इसी जिगाना पिस्टल से कुछ हुए थे फायर

चंडीगढ़. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिवाली के दिन नया गाना वॉच आउट रिलीज होते ही इस गाने ने देखते ही देखते कई लाख व्यूज जुटा लिए हैं।इस गाने में सिद्धू ने एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस एक बार फिर गलत ट्रैक पर : फंसते नजर आ रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली : राजनीति के मैदान में राहुल गांधी को लगातार गलतियां करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। कई बार तो राहुल गांधी जीता हुआ चुनाव भी हार जाते हैं। आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!