पछिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए ममता बनर्जी, कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार…. राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही, लगाया जाए राष्ट्रपति शासन….तरुण अरोड़ा।

by
 माहिलपुर – पछिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद हो रही हिंसा जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है उसके लिए यहां ममता बनर्जी की सरकार व कांग्रेस पार्टी भी उतनी ही जिम्मेदार है। इन बातों का प्रगटावा कोटफातुही मंडल भाजपा प्रधान तरुण अरोड़ा व संजीव पंचनगल ने हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कही। उनका कहना था कि जिस प्रकार बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है वह ममता बनर्जी के राज्य में लचर कानून व्यवस्था की स्तिथि का जीता जागता उदाहरण है कि उनके राज्य में किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा नहीं है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और वह सरकार से मांग करते हैं ममता बनर्जी सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि लोगों के जान माल की रक्षा हो सके। इस प्रदर्शन में सचिव हरविलास, जिला ओबीसी मोर्चा के उपप्रधान दिनेश कुमार राजा, स्पोक्सपर्सन पंडित तेजपाल कोटफातुही, कैलाश मंडल सचिव, आशीष कुमार, उमेश कुमार, प्रकाश चावला सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अपमान का बदला लेने के लिए बॉस को हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया : पत्नी और ऑफिस में भेजीं न्यूड तस्वीरें

वडोदरा :  गुजरात में बॉस को अपने ही कर्मचारियों को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे तीन महीने तक मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दरअसल मामला गुजरात के वडोदरा का है। पीड़ित...
article-image
पंजाब

विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: हिमांशु जैन

नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग ने अकाउंट टीम व सहायक खर्चा आब्जर्वरों को दी ट्रेनिंग होशियारपुर, 10 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) कम- नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग हिमांशु जैन ने बताया कि भारतीय चुनाव...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लोगों के समर्थन से अकाली-बसपा गठबंधन जीतेगा: भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां को क्षेत्र के हर गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार...
article-image
पंजाब

शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना उद्देश्य: सांसद मनीष तिवारी

गांव गरचा में लोगों से बैठक की नवांशहर 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं...
Translate »
error: Content is protected !!