10 पिस्तौल बरामद कर नवांशहर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह किया का भंडाफोड़ : पंजाब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों के लिए होना था

by

नवांशहर :   पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के एक सदस्य को 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने 3 दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान कई और खुलासे होने की संभावना है।

                     एसएसपी अखिल चौधरी  ने बताया कि पुलिस को सूत्रों से गैर कानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह संबंधी जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बलकरन सिंह उर्फ राए पुत्र नरिन्दर सिंह निवासी होशियारपुर को गांव महिंदीपुर के नजदीक से गिरफ्तार करके उससे 10 पिस्तौल बरामद की है।   एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी बलकरन सिंह की मुलाकात लुधियाना केन्द्रीय जेल जहां वह एक एन.डी.पी.एस. के मामले में बंद था तो अरुण कुमार उर्फ मनी पुत्र यशपाल निवासी गांव बाथू थाना हरोली जिला ऊना (हि.प्र.) के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार के खिलाफ जिला होशियारपुर, कपूरथला, एस.ए.एस.नगर, जालंधर, रुपनगर तथा हिमाचल प्रदेश के ऊना-छप्पर तथा हरियाना में हत्या, हत्या का प्रयास, एन.डी.पी.एस. सहित करीब 10 मामले दर्ज है। जेल में बंद अरुण कुमार ने बलकरन सिंह उर्फ राए को पैसे देकर मध्यप्रदेश से हथियारों की खेप पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने के लिए कहा था तथा इसके लिए उसने पेटीएम द्वारा राशि भी उसके खाते में भेजी थी जबकि हथियार सप्लाई होने के बाद बाकी का राशि देने का बायदा किया था।  एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि गैर कानूनी हथियारों का उपयोग पंजाब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों के लिए होना था। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जेल में बंद अरुण कुमार ने पहले ही इन क्षेत्रों में अपने पैर पसारे हुए है। इससे पहले की वह किसी अपराधिक वारदातों को उक्त हथियारों से अंजाम देते पुलिस ने आरोपी बलकरन सिंह के गैर कानूनी हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।  एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना अरुण कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर नवांशहर लाया जाएगा तांकि उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाए कि उक्त पिस्तौलें किन लोगों को सप्लाई करनी थी तथा उसके गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल है। एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बलकरन सिंह 12वीं पास है तथा उसे पर होशियारपुर तथा नवांशहर जिले में पहले ही एन.डी.पी.एस.के 3 मामले दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें : कोर्ट ने ED को दी 7 दिन की रिमांड

चंडीगढ़: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय विकास फंड से सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके की मेन पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। यह...
article-image
पंजाब

सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए तत्पर : पंकज

गढ़शंकर I पंकज कृपाल एडवोकेट, अध्यक्ष सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर ने छात्रों के लिए जरूरतमंद परिवारों को कॉपियां वितरित करते हुए कहा कि सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!