नेहरू की चिट्ठी का जिक्र करते हुए राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी बोले- वे आरक्षण के सख्त विरोधी थे

by

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उस दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी का भी जिक्र किया।

चिट्ठी को पढ़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह देश के पहले पीएम द्वारा राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी गई चिट्ठी थी। देश के पहले पीएम नेहरू ने कहा था कि मैं किसी भी तरह के आरक्षण को पसंद नहीं करता हूं। खासकर नौकरियों में आरक्षण को तो मैं कतई पसंद नहीं करता हूं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं।  पीएम मोदी ने नेहरू की चिट्ठी का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू ने चिट्ठी में लिखा था कि आरक्षण, जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयर दर्जे की तरफ ले जाए, मैं इसके खिलाफ हूं। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि ये शब्द मेरे नहीं बल्कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के हैं। अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि कांग्रेस जन्मजात इसकी विरोधी है। आज जो कांग्रेस कहती है न कि ये इतने हैं, ये इतने हैं, लेकिन उस समय कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। मैं कहना चाहता हूं कि उस समय अगर यह आरक्षण की व्यवस्था लागू हो गई होती तो वे लोग आज आगे बढ़ते-बढ़ते ऊपर आ जाते।

कांग्रेस ने पिछड़ों को उनके अधिकारों से वंचित रखा-  राज्यसभा में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों को उनके अधिकारों से वंचित रखा। हमने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया, तब जाकर कितने दशकों के बाद एसटी,एससी, ओबीसी को वो अधिकार मिले, जो उन्हें बरसों पहले ही मिल जाने चाहिए थे। वंचित पिछड़ों को जम्मू-कश्मीर में कई अधिकार नहीं मिले थे।

हमने पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया-   आज मैं देश को अवगत कराना चाहता हूं कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के आरक्षण का विधेयक भी मंगलवार को लोकसभा में पास हो गया है। एससी, एसटी और ओबीसी उनको बढ़ी भागीदारी से कांग्रेस और उनके साथियों को हमेशा परेशानी रही है। बाबा साहेब के विचारों को खत्म करने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बाबासाहेब को भारत रत्न देने की तैयारी भी भाजपा के समर्थन से बनी सरकार की मदद से ही मिला। सीताराम केसरी, जो इतने बड़े ओबीसी नेता रहे, उन्हें उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया। उनके साथ क्या हुआ उसका वीडियो मौजूद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी, ब्राह्मण सहित 21 वर्गों के आयोग-बोर्ड बनाएगी कांग्रेस : सरकारी विभागों में रिक्त पड़े दो लाख पदों को भरने का वादा

चंडीगढ़, 28 सितंबर :  कांग्रेस ने प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आयोग और बोर्ड बनाने का वादा प्रदेश के लोगों को किया है। ब्राह्मण, पंजाबी, सैन समाज, प्रजापत समाज सहित 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसंबर तक गेहूं की फसल का बीमा करवा सकते हैं हमीरपुर के किसान : संयुक्त निदेशक डॉ. पवन शर्मा

हमीरपुर 29 नवंबर। प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि इत्यादि से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ रबी सीजन 2023-24...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने...
article-image
पंजाब

सिर्फ सवाल पूछने के आधार पर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती…सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कही ये बात?

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति को सिर्फ इसलिए नहीं गिरफ्तार किया जा सकता है कि पुलिस अधिकारी के...
Translate »
error: Content is protected !!