चौपाल का बेटा हिमाचल की सीनियर रणजी टीम में 

by
एएम नाथ। शिमला :
चौपाल उप मंडल मुख्यालय के साथ लगते गांव बोधना के मुकुल नेगी का चयन रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ है।   मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुकुल मुकुल टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किए गए।  वह बल्लेबाजी के साथ-साथ फिरकी गेंदबाज भी है।
इससे पूर्व  मुकुल नेगी  सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी और सीके नायडू ट्रॉफी में भी हिमाचल प्रदेश की टीम में अपने बल्ले और फिरकी गेंदबाजी के जौहर दिखा चुके हैं  मुकुल नेगी अंडर 23 अंडर 19 अंडर 16 में भी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
मुकुल नेगी के सीनियर रणजी टीम में जगह बनाने पर उनका पूरा परिवार व संपूर्ण चौपाल क्षेत्र हर्षित है।
उनके पिता श लोकिंदर नेगी ने बताया कि संयम, संघर्ष और लगातार बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मुकुल ने यह मुकाम हासिल किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 और सरकारी स्कूलों पर अब ताला लगाएगी सुक्खू सरकार : 1350 स्कूल पहले कर चुकी है बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले पर फिर से बवाल मचने के आसार है. सुक्खू सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान सरकार करीब 1350 स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अडानी पावर को झटका : हाईकोर्ट ने पुराने फैसले को पलटते हुए अडानी पावर को 280 करोड़ रुपए की अग्रिम प्रीमियम राशि लौटाने के फैसले को पलटा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट ने जंगी थोपन पोवारी हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में अडानी पावर को झटका और राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने गुरुवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना गारंटी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को दिया हर सम्मान : जयराम ठाकुर

महिलाओं से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय राजेंद्र राणा 25 साल से बिना रुके, बिना झुके कर रहे हैं प्रदेशवासियों की सेवा व्यवस्था परिवर्तन के बजाय सरकार ने व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच बैठा दी : मानसून सत्र में विधायकों ने कहा था कि प्रदेश में निजी मेडिकल कालेज में मनमानी फीस और अन्य शुल्क वसूले रहे

शिमला : निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच का दायित्व हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को नहीं दिया गया है, बल्कि सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की...
Translate »
error: Content is protected !!