पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार : असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

by

दिल्ली :  अब इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के द्वारा अपनी राह अलग करने के बाद फूट के कई संकेत मिलने लगे हैं। सबसे पहले ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने जा रही है।  इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। आप ने गुरुवार को असम की तीन लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की घोषणा की। इस मौके पर आप नेता ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के साथ सीट बंटवारे की बातचीत से थक गई हैं। महीनों से चल रही बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है।

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने अपनी पार्टी का रुख दोहराया कि वह पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आम चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, “हम अब सीट शेयरिंग वार्ता से थक गए हैं। यह महीनों से चल रही है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। हमें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है, सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं।” आम आदमी पार्टी ने डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भाभेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।  संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पाप्टी INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है और उम्मीद है कि विपक्षी गुट उसे असम में तीन सीटें देगा। उन्होंने कहा, “हम इंडिया ब्लॉक के साथ हैं, लेकिन हमारा पहला लक्ष्य चुनाव जीतना है। मेरा मानना है कि हर चीज में तेजी लानी चाहिए।” आपको बता दें कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, दूसरी तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी एनडीए का कुनबा बढ़ा रही है। नीतीश कुमार के बाद उत्तर प्रदेश में आरएलडी और पंजाब में अकाली दल के साथ बातचीत हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल : गठबंधन के ऐलान की उलटी गिनती शुरू!

सीटों के बंटवारे पर फंसा पेंच, भाजपा 50-55 सीटों पर अड़ी तो अकाली दल 45 सीटें देने को तैयार; अगले सप्ताह हो सकता है बड़ा राजनीतिक ऐलान चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा...
article-image
पंजाब

सरकारी पाबंदी के बावजूद गढ़शंकर में जमीन रजिस्ट्रियों का खेल, नियमों को दरकिनार कर 10 मरले से कम की भी की जा रही रजिस्ट्रीयां

गढ़शंकर l पंजाब सरकार की ओर से जमीनों की छोटी रजिस्ट्रियों पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद गढ़शंकर तहसील के बीते इलाके में कथित तौर पर लेकर नियमों को दरकिनार किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

नाथों की बगीची में वार्षिक भंडारा आयोजित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शिव मंदिर छत्ता बाजार नाथों की बगीची सुखियाबाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ डाला गया और पूजन उपरांत भंडारा लगाया गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!