कालेज के 160 विद्यार्थियों व स्टाफ ने स्टैम सैल दान के लिए करवाई रजिस्ट्रेशन : सनातन धर्म कालेज होशियारपुर में लगाा गया स्टैम सैल जागरुकता एवं रजिस्ट्रेशन कैंप

by

होशियारपुर, 09 फरवरी :  सनातन धर्म कालेज होशियारपुर में प्रबंधकीय कमेटी की अध्यक्षता हेमा शर्मा की अध्यक्षता में रामा युद्ध मैमोरियल हैल्थ क्लीनिक, रैड रिबन क्लब व बायोटेक्नालाजी विभाग की देखरेख में अर्जुन वीर फाउंडेशन व जिला प्रशासन होशियारपुर के सहयोग से स्टैम सैल जागरुकता एवं रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। कैंप में मुख्य मेहमान के तौर पर सहायक कमिश्नर (शिकायतें) दिव्या .पी, कन्वीनर स्टैम सैल डिपोजटरी होशियारपुर नरेश गुप्ता व अर्जुन वीर फाउंडेशन से जसलीन गरचा ने शिरकत की।
इस मौके पर प्रबंधकीय कमेटी के उपाध्यक्ष चतुरभूषण जोशी, सचिव गोपाल शर्मा, संयुक्त सचिव तिलक राज शर्मा, कैशियर प्रमोद शर्मा व कार्यकारी प्रिंसिपल प्रशांत के मार्गदर्शन में कैंप की शुरुआत की गई। कैंप की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई व कार्यकारी प्रिंसिपल प्रशांत सेठी ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्टाफ व विद्यार्थियों को स्टैम सैल दान करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के नेक कार्य में सरगर्मी के साथ हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रोग्राम की जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट कन्वीनर नरेश गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लोगों को घातक बीमारियों से बचाने के लिए अर्जुन वीर फाउंडेशन के सहयोग से जिले में स्टैम सैल योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लड कैंसर, जैनेटिक विकार जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए स्टैम सैल थैरेपी बहुत कारगर है व इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि संयुक्त राज में ब्लड कैंसर के मरीजों के बचाव की दर जो कि करीब 70 प्रतिशत है व भारत में यह 1 प्रतिशत से भी कम है। अर्जुन वीर फाउंडेशखन से जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी व बताया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को ठीक करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
इसके बाद सहायक कमिश्नर दिव्या.पी ने कालेज व अर्जुनवीर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रोग्राम की सराहना की व विद्यार्थियों की इस तरह की गतिविधि में शमूलियत की भी प्रशंसा की। उन्होंने कालेज प्रबंधक कमेटी व विद्यार्थियों की लगन व अटूट सहयोग के लिए भी संस्था को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कालेज के अर्न वाइल यू लर्न ग्रुप की ओर से बेकरी व आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम की लगाई प्रदर्शनी का भी मुआयना किया व विद्यार्थियों के कौशल की प्रशंसा की। अर्जुनवीर फाउंडेशन के संस्थापक व कन्वीनर सिम्मी सिंह ने ब्लड कैंसर से पीडि़त अपनी स्व. पुत्र अर्जुन वीर की याद में भारत में स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन जैसी संस्था स्थापित करने की पहल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ ने स्टैम सैल दान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में उत्साह के साथ भाग लियया व करीब 160 ओरल स्लाइबा नमूने एकत्र किए। मंच संलाचन की भूमिका प्रो. मेघा दुआ ने बाखूबी निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रो. विपन कुमार ने सभी उपस्थिति व विद्यार्थियों का इस समागम के प्रति सहयोग व उत्साह के लिए धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद अमृतपाल के रिश्तेदारों पर NIA ने की रेड : चाचा-चाची को बुलाया चंडीगढ़, तंग करने के अमृतपाल की टीम ने लगाए आरोप

सुबह 6 बजे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की। अमृतसर में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदरों के घरों में टीम ने दबिश दी। रईया में फेरूमन रोड...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नए जमाने के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम पेश किए जाएंगे

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने आज होशियारपुर में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के पंजाब सरकार के फैसले...
article-image
पंजाब

आपत्तियों का समयबद्ध समाधान किया जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

एफसीए मामलों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत वन मंडल चुराह से संबंधित...
article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिक समागम 15 दिसंबर को करवाया जा रहा : प्रिंसिपल आशा शर्मा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजिंदर सिंह सेवा मुक्त डी जी पी और सेवा मुक्त एसएसपी राजिंदर सिंह शामिल होंगे :  एमडी मोहिंदर सिंह जसवाल होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  होशियारपुर  गढ़शंकर मुख्य मार्ग पर गांव टूटो...
Translate »
error: Content is protected !!