सरकारी कार्यालयों में सीनियर सिटीजन्स को दिया जाए पूरा सम्मान: कोमल मित्तल  

by

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में सीनियर सिटीजन्स को सुविधाएं देने व भलाई संबंधी जिला स्तरीय कमेटी की हुई बैठक
सिविल अस्पतालों, बैंकों, डाकघरों, पावर कार्पोरेशन व रेलवे स्टेशनों में सीनियर सिटीजन्स के काम पहल के आधार पर करने के दिए निर्देश
– पंजाब रोडवेज की बसों में समस्या आने पर सीनियर सिटीजन्स टोल फ्री नंबर 14567 पर कर सकते हैं शिकायत
होशियारपुर , 09 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सीनियर सिटीजन्स को सुविधाएं देने व भलाई संबंधी जिला स्तरीय कमेटी की वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागों के प्रमुखों को हिदायत करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में बुजुर्गों का सम्मान बहाल रखा जाए। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन्स की समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाए, ताकि उनको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर उनके साथ एस.पी(मुख्यालय) मनोज कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बैठक के दौरान पिछली तिमाही की बैठक की समीक्षा की। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले के समूह बैंकों को निर्देश दे कि बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को पूरा सम्मान दिया जाए व उनके काम पहल के आधार पर किए जाएं। उन्होंने सचिव आर.टी.ए व जी.एम. रोडवेज को निर्देश देते हुए कहा कि वे सरकारी बसों में सीनियर सिटीजन्स की रिजर्व सीट पर केवल सीनियर सिटीजन्स का बैठना यकीनी बनाएं, इसके अलावा प्रैशर हार्नों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह प्रैशर हार्न बुजुर्गों के लिए हानिकारक साबित हो सकते है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को भी सिविल अस्पताल होशियारपुर में लगने वाली लाइन में सीनियर सिटीजन्स को पहल के आधार पर पर्ची देने के निर्देश दिए।
कोमल मित्तल ने कहा पोस्ट विभाग, एल.आई.सी, पावर कार्पोरेशन व रेलवे विभाग को हिदायत जारी करते हुए कहा कि वे अपने विभागों के अंतर्गत काम करवाने आए लोगों में सीनियर सिटीजन्स को पहल दें और उनका पूरा मान सम्मान करें। इस मौके पर कमेटी सदस्य की ओर से बताया गया कि पंजाब रोडवेज की बसों में सीनियर सिटीजन्स की सुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर 14567 जारी किया गया है, इस नंबर पर कोई भी बुजुर्ग अपनी कोई शिकायत व समस्या दर्ज करवा सकता है। इस मौके पर सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन से जरनैल सिंह धीर,  अनिता कटारिया, एल.आई.सी से एन.एन. वासुदेवा, लीड जिला मैनेजर राजेश जोशी, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, पुनीत कुमार व कुलदीप सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की...
पंजाब

मोबाइल एप के माध्यम से सैंकड़ों नौजवानों को हासिल हुआ है रोजगार : 31000 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं डी.बी.ई.ई. आनलाइन मोबाइल एप

होशियारपुर : 12 सितंबर: जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से बनाई गई मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन नौजवानों को रोजगार...
article-image
पंजाब

न्यू हॉस्पिटल चम्बा में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने को लेकर 1 नवंबर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति : सहायक अभियंता तेजू ठाकुर

एएम नाथ। चंबा : सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नंबर-1 तेजू ठाकुर ने बताया कि 1 नवंबर शनिवार को न्यू हॉस्पिटल के अधीन 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का नया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में बजार मुकम्मल बंद रहा : गांवों में छोटे अड्डों में दुकानें खुली रही

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बाजार मुकम्मल तौर पर बंद रहा तो बीत इलाके सहित गांवों के अड्डों में अधिकांश दुकाने खुली रही। गढ़शंकर में कहीं भी धरना प्रदर्शन कहीं भी नहीं हुई। गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!