वर्धमान ए.एंड ई. के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास कार्यालय का किया दौरा

by

होशियारपुर, 09 फरवरी:
सचिव रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि वर्धमान ए. एंड.ई के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास सोसायटी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरे के  दौरान उनकी ओर से वर्धमान सी.एस.आर प्रोजैक्ट के अंदर बनाए गए रैड क्रास स्कूल ऑफ वोकेशनल लर्निंग सैंटर जैसे कि कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, टाइप एंड शार्ट हैंड सैंटर, ब्यूटी एंड वेलनेस सैंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इस लर्निंग सैंटर में मुहैया करवाई गई मार्डन मशीनरी व इंफरास्ट्रक्चर की सराहना की। इसके अलावा उनकी ओर से रैडक्रास की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए चलाए गई कैंटीन के माडल व आइडिया की भी भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने भरोसा दिलाया वर्धमान ए एंड ई. ग्रुप हमेशा ही जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से शुरु किए गए प्रोजैक्टों में हमेशा अग्रणी होकर योगदान देता रहेगा। इस मौके पर कंपनी के एम.डी संजीव नरुला, डायरेक्टर तरुण चावला, नीरज एबट, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, लेखाकार सर्बजीत, स्टैनो क्लर्क गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पिस्तौल, 21 कारतूस और 2 लाख की नकली करंसी सहित 6 गिरफ्तार : बाजार में ऐसे चलता है कारोबार

अमृतसर :  अमृतसर (देहात) पुलिस के स्पेशल सेल ने नकली करंसी का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो लाख रुपये की...
article-image
पंजाब

SDO नेहा कोविजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू – बिल क्लियर करने के बदले 15000 रिश्वत लेने के आरोप में

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एसडीओ नेहा पांचाल और उनके सहायक मोलिक को 15000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।इस...
article-image
पंजाब

अखिल भारतीय गुज्जर सभा, पंजाब के प्रधान मीलू का श्री कृष्ण गौशाला पहुंचने पर सम्मान

गढ़शंकर: अखिल भारतीय गुज्जर सभा, पंजाब के प्रधान व पूर्व सरपंच ओम प्रकाश मीलू पम्मी पंडोरी के आज श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में नतमसतक होने के लिए पहुंचने पर श्री कृष्ण गौशाला प्रबंधक कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!