एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस में डाटा अपडेट करने बारे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

by
सोलन  :  सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन में एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस (आई.आर.ए.डी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने की।
सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि देशभर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा आईआरएडी (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) मोबाइल ऐप और वेब एप्लिशन तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस डाटाबेस द्वारा दुर्घटना के कारणों की सही जानकारी होने से संबंधित विभागों के अधिकारीगण दुर्घटनाजन्य सड़क खंडों में आवश्यक सुधारात्मक उपायों का पता लगा सकते है।
कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी) के प्रतिनिधि अंबिका शर्मा, ज़िला रोल आउट मैनेजर ने संबंधित परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों को डाटा अपडेट करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की पहली ‘स्मार्ट विधानसभा’ बनेगी हरोली – हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण :  मुकेश अग्निहोत्री रोहित भदसाली। ऊना, 1 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से सरकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु की सीढ़ियों पर गिरने से मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :  धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध...
हिमाचल प्रदेश

खनन रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई को प्रातः 9 बजे

एएम नाथ। चम्बा  :   उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई 2025 को सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड बारगा जिला चंबा...
हिमाचल प्रदेश

गर्मियों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, ग्रामीण विकास मंत्री ने दिए निर्देश

वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गत सांय थाना कलां में विभिन्न विभागों...
Translate »
error: Content is protected !!