नवीन जिंदल के भी भाजपा में जाने की अटकलें, कमलनाथ के बाद : हालांकि कमलनाथ भाजपा में जाने की बात को नकार चुके

by

हालांकि कमलनाथ ने इन बातों को अपने स्तर से खारिज किया है लेकिन सूत्रों का यह भी दावा है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कमलनाथ ने किया है अटकलों को खारिज :  यह सब तब शुरू हुआ जब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को पीसीसी चीफ के पद से हटा दिया था। इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे। कमलनाथ ने पहले भी बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज किया था। सूत्रों का दावा है कि कमलनाथ मार्च में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

बाकी नेता भी जा सकते हैं बीजेपी में :   बताया जा रहा है कि कई अन्य नेता भी कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर सियासी हवा अब दूसरी ओर ही बहती दिख रही है। हाल ही में नकुलनाथ ने कमलनाथ के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था। नकुलनाथ ने खुद छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी।

हरियाणा में भी लग सकता है झटका :   इतना ही नहीं, हरियाणा की राजनीति में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। क्योंकि जिंदल परिवार बीजेपी में शामिल हो सकता है. खबरें हैं कि देश के बड़े उद्योगपति नवीन जिंदल और उनकी मां सावित्री जिंदल अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। ये पहले कांग्रेस में थे।  अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ संकेत हैं जो इस बात की संभावना को बढ़ाते हैं।

ये संकेत क्या हैं :  जिंदल परिवार और सावित्री जिंदल ने अखबारों में विज्ञापन दिए हैं, जिनमें उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। विज्ञापनों में प्रधानमंत्री मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तस्वीरें भी हैं, खबरें हैं कि नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। नवीन जिंदल की बीजेपी नेताओं के साथ बैठकें हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.4 प्रतिशत मतदान

सोलन : सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के छात्र रक्षित 10 मीटर एयर राइफ्ल में रहे अव्वल

धर्मशाला,23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के छात्र रक्षित भड़वाल ने पुरूष वर्ग में 10 मीटर एयर राइफ्ल इवेंट में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता शिमला...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal gears up

पarty district urban president Jatinder Singh “Lali” Bajwa said at a meeting with party leaders. He said the party has drawn up a detailed campaign plan, formed ward-level teams, and will intensify public outreach...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर ने एफए माहिलपुर को 4-0 से व इंटरनेशनल एफसी फगवाड़ा ने टीयूएफए ऊना को2-0 से पराजित किया।

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल...
Translate »
error: Content is protected !!