एम्स बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा : एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

by
मृतक छात्र की पहचान परीक्षित पुत्र ए. के. लेखी निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई
एएम नाथ। बिलासपुर :
हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत कोठीपुरा स्थित एम्स में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है । मृतक छात्र की पहचान परीक्षित पुत्र ए. के. लेखी निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। परीक्षित के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस को दिए बयान में परीक्षित के रूममेट ने बताया कि रविवार को वह दोनों कमरे में थे। सुबह करीब 11:20 बजे परीक्षित ने उससे कहा कि वह वॉशरूम जा रहा है। इसके 5 मिनट बाद उसे शोर सुनाई दिया। जब बालकनी से देखा तो परीक्षित नीचे गिरा था। परीक्षित को एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव कब्जे में लेकर छात्र के रूममेट और मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 70 शिक्षकों को सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के 70 शिक्षकों को सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रमण से ज्ञानार्जन होता है और...
हिमाचल प्रदेश

मारपीट के एक आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना

ऊना : उपमंडल अंब की एसीजेएम कोर्ट ने मारपीट के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के पदों हेतू साक्षात्कार 20 अप्रैल को

ऊना – चेकमेट सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के विभिन्न पद थल सेना से सेनानिवृत्ति हुए भूतपूर्व सैनिकों से भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के उप निदेशक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुफिया एजेंसियों के लिए सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011...
Translate »
error: Content is protected !!