खालसा कॉलेज में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया :छात्र-छात्राओं ने  इंडोर व आउटडोर पौधों के स्टॉल सहित दो दर्जन से अधिक विभिन्न स्टॉल लगाए

by

गढ़शंकर : स्थानीय  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में कॉलेज के कार्यकारी  प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया। लिबरल आर्ट्स सोसाइटी, ट्रिपल आई सोसाइटी, कंप्यूटर स्टडी सर्कल, बिजनेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन सहित कॉलेज के विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित मेले का उद्घाटन प प्रसिद्ध फुटबॉलर रहे  सेवानिवृत्त एस.पी. शविंदरजीत सिंह बैंस  किया।  इस मौके पर उनके साथ न्यूजीलैंड से सतनाम सिंह संघा, कनाडा से गुरपाल सिंह नागरा, यूएसए से अजीत सिंह गिल, रोशनजीत सिंह पनाम मौजूद थे। इस मौके पर शविंदरजीत सिंह बैंस और उपस्थित शख्सियतों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने मेहमानों का स्वागत किया और छात्रों की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले छात्रों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं । जिससे छात्रों में लाभ कमाने की भावना पैदा होती है। मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा खान-पान, पारंपरिक भोजन, मेंहदी लगाना, साज-सज्जा, लोक कला, मनोरंजक खेल, पेंटिंग, गीत-संगीत, स्वच्छ वातावरण के लिए इंडोर व आउटडोर पौधों के स्टॉल सहित दो दर्जन से अधिक विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। यहां से स्टाफ और विद्यार्थियों ने खरीदारी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब होमगार्ड सहित दो गिरफ्तार : राजस्थान पुलिस ने कार की डिग्गी में से 8 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम की बरामद

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने शनिवार को आठ किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर पंजाब होमगार्ड  सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। पुलिस ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
पंजाब

बस अड्डे के बाहर शव बरामद

होशियारपुर :  बस अड्डे के बाहर खंडर नुमा जगह में ना मालूम व्यक्ति का शव बरामद हुआ । जिसको पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है । थाना मॉडल टाउन...
article-image
पंजाब

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!