अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2024-25 चंबा और कांगड़ा जिला के अभ्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी

by
एएम नाथ। चम्बा 13  फरवरी :   सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 13 फ़रवरी  से  22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी ।  अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण मे ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई 22 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ ) एवम दुसरे चरण मे शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और चिकित्सा परीक्षण की जाएगी।  चंबा और कांगड़ा  जिला के  उम्मीदवारो के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर कार्यालय सहायक,स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समेन 8वीं पास वर्गो के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
 इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं।
इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने बताया कि भर्ती के लिए इस बार कछ नए नियम लागू किये गये हैं। अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के जगह अग्निवीर कार्यालय सहायक एसकेटी की कैटेगरी में भर्ती होगी । अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा, जिसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के चरण- II के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सीईई अभ्यास परीक्षण और टाइपिंग अभ्यास परीक्षण का नमूना भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं।
शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा। अनुकूलनशीलता परीक्षण उन उम्मीदवारों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों को अपनाने में सक्षम हैं। जो उम्मीदवार एडाप्टेबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे मेडिकल और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। जो उम्मीदवार अनुकूलनशीलता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आगे भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुकूलनशीलता परीक्षण की अवधि के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति होगी। कर्नल ने यह भी बताया कि इस बार शारीरिक मानकों में छूट केवल स्पोर्टडमैन, अधिसूचित क्षेत्रो का अनुसूचित जन-जाति एवम भारतीय गोरखा को ही मिलेगा। सभी आवेदको को सलाह दिया जाता हैं कि ऑनलाईन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के बारे मे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित  अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते है अथवा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिजनों को भेजा संदेश- मुझे बचा लो….. पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर गई सरबजीत कौर, किडनैप कर करवाया निकाह, हथियार के दम पर कबूल करवाया इस्लाम

पाकिस्तान में फँसी सरबजीत कौर ने खुद को बचाने की गुहार लगाई है। वह अपने पूर्व पति को वीडियो कॉल कर अपने दर्द का बयाँ कर रही है।पं जाब से पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 माह में HRTC की आय में 63.47 करोड़ की वृद्धि दर्ज : प्रदेश सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री

रोहित जसवाल : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार निगम को आत्मनिर्भर एवं व्यवहार्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली होगी पैदा

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर की पहली सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित, जल्द होगा शिलान्यास,नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से बनेंगे चिल्ड्रन पार्क: बाली

नगरोटा , 27 जुलाई :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष, केबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे ताकि बच्चों को खेलने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!