किसान आंदोलन -02 : सड़कों पर फिर क्यों किसान? अन्नदाता की क्या हैं मांगें-जानिए

by

पंजाब से किसानों ने मंगलवार को सुबह अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू कर दिया है। किसानों की अंबाला-शंभू, खनौरी-जींद और डबवाली सीमाओं से दिल्ली की ओर कूच करने की योजना है। शंभू बॉर्डर भारी हंगामा भी हुआ है। जहां किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं और स्थिति तनावपूर्ण है।  किसान दो साल बाद फिर से सड़कों पर उतरे हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और सुरक्षा के भारी इंतजाम हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि किसान दिल्ली कूच क्यों कर रहे हैं और अन्नदाता की मांगें क्या हैं।

किसानों की यह हैं  मांगें :    न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) के लिए कानून बनाया जाए।

स्‍वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।

  • किसान कृषि ऋण भी माफ करने की मांग कर रहे हैं।
  • लखीमपुर खीरी मामले पर किसान परिवार को मुआवजा दिया जाए।
  • किसानों को प्रदूषण कानून से बाहर रखा जाए।
  • कृषि वस्‍तुओं, दूध उत्‍पादों, फल और सब्जियों और मांस पर आयात शुल्‍क कम करने के लिए भत्‍ता बढ़ाया जाए।
  • 58 साल से अधिक उम्र के किसानों के लिए पेंशन योजना लागू कर उन्‍हें 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाए।
  • कीटनाशक, बीज और उर्वरक अधिनियम में संशोधन करके कपास सहित सभी फसलों के बीजों की गुणवत्‍ता में सुधार किया जाए।
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को उसी तरह से लागू किया जाए। इस संबन्‍ध में केंद्र सरकार की ओर से राज्‍य सरकार को दिए निर्देशों को रद्द किया जाए।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार के लिए सरकार की ओर से स्‍वयं बीमा प्रीमियम का भुगतान किया जाए। सभी फसलों को योजना का हिस्‍सा बनाया जाए और नुकसान का आकलन करते समय खेत एकड़ को एक इकाई के रूप में मानकर नुकसान का आकलन किया जाए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

26 हजार रुपए मासिक वेतन करने संबंधी केस वित्त विभाग को भेजने के वाबजूद भी लागू नही हो पाया : राजीव शर्मा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) जल सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के फील्ड कर्मचारियों के द्वारा स्टेट कमेटी के आह्वान पर 15 नंबबर से 24 नंबबर तक मंडल दफ्तरों के आगे रोष रैलीया करने के बाद मंडल अधिकारी...
article-image
पंजाब

एसपी (डी) रविन्दरपाल सिंह संधू सैशन चौक में लोगों को मास्क वितरित किए और कोरोना वायरस सम्बन्धी जागरूक किया

होशियारपुर : कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजऱ जि़ला पुलिस ने लोगों से अपील की कि मास्क पहनें और अन्य ज़रूरी अहतियात बरतने में कोई लापरवाही न की जाए, क्योंकि सावधानियों की सही...
article-image
पंजाब

कर्नल बाठ से मारपीट का मामला : सीबीआई को जांच सौंपने के खिलाफ पुलिस अधिकारियों की याचिका खारिज

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मार्च में पार्किंग विवाद को लेकर एक कर्नल और उनके बेटे पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों के कथित हमले से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय समागम 23 को: DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 09 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत होशियारपुर में प्रदेश स्तरीय समागम 23 नवंबर को लाजवंती स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!