हर वर्ग को ठगने के अलावा इस सरकार ने कोई काम नहीं किया, नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस कोर्ट में भर्तियां रद्द करने की अपील कर रहे – एक साल के कार्यकाल में सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं : जयराम ठाकुर

by
राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के काम निराशाजनक,  घोषणा पत्र को सुक्खू सरकार ने एक बार उठाकर नहीं देखा
एएम नाथ। शिमला :   जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं हैं। एक घंटा पाँच मिनट के अभिभाषण में सरकार अपनी एक भी उपलब्धि नहीं बता पाई है। आज तक के इतिहास में हिमाचल ने ऐसी सरकार नहीं हुई है, जिसने प्रदेश को विकास की उल्टी दिशा में ले जाने का काम किया हो।  आज जहां पर जाओ हर जगह लोग सड़कों पर बैठे हैं और सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हाल विधान सभा से लेकर सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं आवास, ज़िला तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर लोग सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर खड़े हैं। एक साल में ऐसी स्थित में सरकार आ गई है। कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारण्टियां ही  कांग्रेस सरकार के सच में सत्ता से बाहर जाने की गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार कहती थी हर जगह से वह रेवेन्यू जनरेट करेंगी लेकिन हर विभाग और संस्था का भट्ठा बिठा दिया। हर विभाग में घटा कहीं पर कोई काम नहीं। विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। बस सरकार हर महीनें क़र्ज़ पर ले रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन यह सरकार भर्तियां रोक कर बैठी हुई है। नौकरियां देने वाले कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी भर्तियों को कैंसिल कर दिया जाए। कांग्रेस सरकार की यह असलियत हैं। एक लाख नौकरी का वादा करके एक भी नौकरी न देना यह बताता है कि सरकार न प्रदेश के विकास  लिए गंभीर हैं न युवाओं के भविष्य के लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यवस्था का बुरा हाल है। इस सरकार से हर कोई दुखी है और सरकार का नारा है दुःख की सरकार।
*जेओए आईटी के अभ्यर्थियों से मिले नेता प्रतिपक्ष*
जेओए आईटी के परीक्षा परिणामों की के घोषित करने के लिए धरने पर बैठे परीक्षार्थी नेता प्रतिपक्ष से मिलने विधानसभा पहुंचे। जयराम ठाकुर ने उनकी आवाज़ को विधानसभा में पुरज़ोर उठाने का  आश्वासन दिया।
विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार चाहती है कि विपक्ष उनकी नाकामियों पर ख़ामोश रहे, उनकी चालाकियों को अनदेखा कर दे। उनके बोले झूठ को भूल जाए और जनता से इस बारे में कोई बात न करे। तो सरकार भी कानखोल कर सुन ले कि हम न सरकार को उनकी नाकामियों को भूलने देंगे और न ही भागने देंगे। उनकी हर एक चाल और झूठ को बेनक़ाब करते रहेंगे। अब यह लड़ाई सदन से सड़क तक चलती रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगठन सृजन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी … जिला अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। कुरुक्षेत्र : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार, 21 जनवरी को हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पंजाबी धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 की उम्र में इंस्पेक्टर पिता ने बेटी के साथ पूरी की LLB : बेटी ने किया टॉप; पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

एएम नाथ। कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आलमपुर के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा और उनकी बेटी अंशिका राणा ने एक साथ कानून की पढ़ाई पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैडर के 5 IPS अधिकारियों को DG पद पर दी पदोन्नति

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 और 1996 बैच के हिमाचल कैडर के पांच वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डायरेक्टर जनरल (DG) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रचना को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। बिलासपुर, 6 जनवरी :  प्रदेश के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट...
Translate »
error: Content is protected !!