पेट्रोल बम से बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर हमला : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

by

गुरदासपुर  : गांव घुम्मनकलां में तीन नकाबपोश आरोपितों ने बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर मंगलवार रात पेट्रोल बम से हमला कर दिया। बम घर के आंगन में गिरा, जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हो पाया।  थाना घुम्मनकलां की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

                                     वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें घर के बाहर से पेट्रेल बम फेंका जाता दिखाई देता है। पेट्रोल बम के कारण घर के आंगन में फैली आग दिखाई देती है। रात का अंधेरा होने के कारण आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है।  बीएसएफ के रिटायर सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है। उनके घर में शादी का फंक्शन है। इसके लिए उनके विदेश में रहते बच्चे भी आए हुए हैं। बच्चे रात को सैर कर घर लौटे थे।  इस दौरान सभी खाना खाने लगे तो बाहर आंगन में धमाके की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो आंगन में आग की लपटें उठ रही थीं। किसी ने पेट्रोल बम से घर पर हमला किया था। रात होने के कारण सीसीटीवी में आरोपितों के धुंधले से चेहरे दिखाई दिए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस :  तीनों आरोपितों ने कपड़े से मुंह ढक रखे थे। उन्होंने उसी समय इसकी सूचना थाना घुम्मनकलां को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात को ही जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी गांव में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें खुद इस बात की समझ नहीं आ रही कि आखिर किसी ने उनके घर को निशाना किस लिए बनाया है।

खंगाली जा रही CCTV कैमरे की फुटेज :   थाना घुम्मनकलां की एसएचओ सिमरजीत कौर सोही ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया है। पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन लोग घर के बाहर आते दिखाई देते हैं, लेकिन रात होने के कारण फुटेज काफी धुंधली है। पुलिस गली में अन्य घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आरोपितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ की मुलाकात : राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के हंसते चेहरे…तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात की है। यह एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

टिकट दिलाने के नाम पर 90 लेने का आरोप : मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से एसीबी ने की 10 घंटे पूछताछ

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मॉडल टाउन से आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी से 10 घंटे पूछताछ की। उन्हें सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। विधायक त्रिपाठी पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
article-image
पंजाब

 मास्क न पहनना व नाइट कफ्र्यू के दौरान गैर जरुरी यातायात पर होगी कार्रवाई,  कफ्र्यू के उल्लंघन पर 28 मामले दर्ज, मास्क न पहनने पर 471 चालान : एस.एस.पी

लोग कोविड संबंधी निर्देशों को गंभीरता से अपनाएं होशियारपुर  : कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!