माइनिंग गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में साढ़े पांच साल के बच्चे को एडमिशन देने की मंजूरी : शिमला से धर्मशाला के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट शुरू करने को भी स्वीकृति दी

by
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक
एएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। जिसमें प्रदेश के सीएम ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री सुक्खू 17 फरवरी को अपना दूसरा बजट सदन में पेश करेंगे। कैबिनेट ने इंडस्ट्री डिपार्टमेंट में 80 माइनिंग गार्ड भर्ती करने को मंजूरी प्रदान की। इनकी भर्ती वन मित्र की तर्ज पर की जाएगी। बताया जा रहा है कि माइनिंग गार्ड की भर्ती वन मित्र की तर्ज पर होगी। कैबिनेट बैठक में अर्बन लोकल बॉडी में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सेल बनाने का निर्णय लिया। साथ ही शिमला से धर्मशाला के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट शुरू करने को भी स्वीकृति दी है।
इसके लिए 31 जून तक हिमाचल सरकार और एलायंस एयर के बीच एमओयू साइन होगा। पहली में दाखिले को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हुई है। पहली कक्षा में अब साढ़े पांच साल के बच्चे को भी दाखिला मिल सकेगा। इसको लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दिसंबर महीने में हुई कैबिनेट बैठक में छह साल से कम उम्र के बच्चों को पहली कक्षा में दाखिला नहीं देने का निर्णय लिया था। हालांकि, दाखिला लेने की अवधि में कुछ छूट जरूर दी थी। अब इसमें सरकार ने संशोधन किया है। अब साढ़े पांच साल के बच्चे को दाखिला देने की मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एसआईडीसी) को सिविल वर्क करने के लिए अधिकृत कर दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा आज से शुरू : पहला जत्था डीसी कुल्लू ने रवाना किया

एएम नाथ।  कुल्लू  :  श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर आज यानि रविवार से शुरू हो गई है। आज से 27 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा के शुभारंभ के लिए पिछले कल 13...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित ऊना, 12 मई – जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐसे कुल्लू भूस्खलन में घायलों के मददगार बने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

आपदा से निबटने को गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर शिमला से कुल्लू जाते हुए रास्ते में गाड़ी से भी लगातार घायलों और रेस्क्यू अभियान की फीडबैक लेते रहे सुंदरनगर जंगमबाग भूस्खलन घटनास्थल...
Translate »
error: Content is protected !!