नकली विजिलेंस डीएसपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

खन्ना :  खन्ना पुलिस ने एक नकली विजिलेंस डीएसपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह निवासी आहलूवालिया मोहल्ला खन्ना के तौर पर हुई। आरोपी कई सालों से नकली डीएसपी बनकर लोगों को डरा-धमका कर उनसे पैसे बटोर रहा था।

सिटी थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार रमनदीप सिंह रम्मी खुद को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में डीएसपी बताता था। विभिन्न ऑफिसर्स को धमकाता रहता था। तहसील दफ्तर, सिविल अस्पताल में उसे कई बार अफसरों के पास बैठे देखा गया। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना दी थी कि आरोपी रमनदीप सिंह विजिलेंस का डीएसपी बनकर लोगों को ठग रहा है और अपने काम करवा रहा है। इस पर पुलिस ने रमनदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसे आई कार्ड भी मिला। पुलिस ने 16 फरवरी तक का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को भी इस आरोपी ने अपने जाल में फंसाया हो तो वे पुलिस के पास आकर सूचना दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौन हैं हरमीत कौर ढिल्लों – जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत कौर ढिल्लों को नामित किया। ट्रंप ने ट्रुथ...
article-image
पंजाब

Three-Day Gurmat and Sant Sammelan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : A three-day Gurmat and Sant Sammelan, dedicated to the 137th birth anniversary of Sant Baba Jwala Singh Harkhowal Wale, was organised at Gurdwara Santgarh in Langehri village under the leadership...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला – खन्ना ने लिया कड़ा नोटिस, मामला उठाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर 3  अक्तूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मंदसौर, मध्यप्रदेश में दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए इसे...
article-image
पंजाब

57 शख्सियतें विभिन्न क्षेत्रों में बढिय़ा कारगुज़ारी के लिए सम्मानित चार झाँकियों ने की अलग-अलग पेशकारी जि़ला प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री को सम्मान चिह्न भेंट

होशियारपुर, 26 जनवरी :  72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में हुए जि़ला स्तरीय समागम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कोविड-19 के संकट वाले समय के...
Translate »
error: Content is protected !!