राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया

by
अजायब सिंह बोपाराय । ऊना :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज ऊना जिला के गोंदपुर जयचंद स्थित उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का अकस्मात निधन न केवल परिवारजनों बल्कि इस क्षेत्र व पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री सामाजिक कार्यों के प्रति अत्यंत संवेदनशील थीं तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती थीं। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला ऊना के हरोली से शुरू किये गये विशेष जागरूकता अभियान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाइफ जैकेट पहने बेटे से लिपटी मिली मां ताबूत में पहुंची दिल्ली : लाइफ जैकेट पहन बेटे से लिपटी मिली मां ताबूत में पहुंची दिल्ली, मंजर देख रेस्क्यू करने वाले मंजर देख रेस्क्यू करने वाले गए थे सहम

जबलपुर: बीते मंगलवार को जब दिल्ली के खजान बस्ती से छह लोगों का परिवार जबलपुर के लिए निकला था, तो उनके चेहरों पर खुशी थी। वे एक पारिवारिक गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवास योजनाओं से वंचित जरूरतमंद परिवारों का होगा सर्वेक्षण –कुलदीप सिंह पठानिया

खेत-खलिहानों में भू-क्षरण की प्रभावी रोकथाम को लेकर शुरू किए जाएं कार्य चंबा ,(चुवाड़ी) 13 अगस्त :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के ख‍िलाफ उतरे 25 दल : कहा मिलकर लड़ने का ऐलान, सड़क पर उतरकर बीजेपी की नाक में दम कर देंगे

नई दिल्ली : भाजपा को मात देने के ल‍िए INDIA अलायंस के नेताओं की बहुप्रत‍िक्ष‍ित मीटिंग हुई. 25 दलों के नेता कमर कसकर उतरे. लगा क‍ि कुछ बड़ा फैसला होगा. साथ मिलकर लड़ने का...
Translate »
error: Content is protected !!