सीएम ऑफिस की क्वालिटी कंट्रोल टीम ने नादौन में किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

by
नादौन 17 फरवरी। प्रदेश सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित की गई क्वालिटी कंट्रोल सेल के प्रमुख एवं अन्य सदस्यों ने शनिवार को नादौन का दौरा करके लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ एनपी सिंह की अगुवाई में पहुंची इस उच्च स्तरीय टीम के सदस्य के रूप में हिमुडा के मुख्य अभियंता डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ और जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग शामिल हैं। इन अधिकारियों ने नादौन के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा इन कार्यों की गुणवत्ता की जांच की।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग की हमीरपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल, राजेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने क्वालिटी कंट्रोल सेल के प्रमुख एवं सदस्यों को विभिन्न निर्माण कार्यों की ताजा स्थिति एवं गुणवत्ता से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को मिला तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र

रोहित जसवाल ।  सन्तोषगढ़  :  हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ नगर में संचलित हिम गौरव आई टी आई को स्वस्थ्य विभाग  तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जनमंच में प्राप्त हुई कुल 35 जन समस्याएं, अधिकतर का मौके पर ही निपटारा

प्री-जनमंच में 20 और मौके पर 15 समस्याएं प्राप्त हुईं, सरवीण चौधरी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना:  हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन आज ऊना विस क्षेत्र के तहत चंद्रलोक...
Translate »
error: Content is protected !!