जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा, संसदीय बोर्ड ने दी मंजूरी : जेपी नड्डा को बड़े फैसले लेने को भी किया अधिकृत

by

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। सामने आया है कि, उनके कार्यकाल का विस्तार पहले ही दिया जा चुका था, उसी प्रस्ताव को आज रविवार को मंजूरी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है।    सामने आया है कि, जून 2024 तक जेपी नड्डा के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने के बीजेपी संसदीय बोर्ड के पिछले साल के फैसले का रविवार को बीजेपी राष्ट्रीय परिषद ने अनुमोदन किया है। इसके साथ ही जेपी नड्डा को बड़े फैसले लेने को भी अधिकृत किया गया जिसका अप्रूवल बाद में संसदीय बोर्ड से ले सकते हैं।

बीते साल ही बढ़ाया गया था कार्यकाल :   बीते साल ही जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। पार्टी की तरफ से उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया गया था।।इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि, नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं, यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. रविवार को पार्टी के इस ऐलान और प्रस्तावना को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने अनुमोदित किया है।

पीएम मोदी के भी करीबी हैं जेपी नड्डा :   बड़ी बात ये है कि जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी माने जाते हैं। दोनों ही नेताओं ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में जमीन पर संगठन को मजबूत करने का काम किया है। कई मौकों पर साथ भी पार्टी के कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया है। ऐसे में उस बेहतर तालमेल को देखते हुए 2024 का रण भी जेपी नड्डा के नेतृत्व में लड़ने की तैयारी है। जेपी नड्डा ने तो उस बड़ी परीक्षा के लिए अभी से रूपरेखा तैयार कर ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीबीएमबी टाउनशिप में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर : 1 सितंबर से शुरू होने वाले मेले में इस बार होंगे कई नए आकर्षण के केंद्र

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 29 अगस्त : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) की टाउनशिप में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस संबंध में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में झूठी गारंटियां देकर जनादेश हथियाने वाले किस मुंह से चलाएंगे वोट चोरी अभियान : जयराम ठाकुर

हिमाचल अब हिमाचल के लोगों से आंखें मिलाते भी कतराते है राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को...
Translate »
error: Content is protected !!