आगामी लोकसभा चुनाव 2024 आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में नोडल अधिकारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बैठक ली

by
शिमला, फरवरी 21- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में नोडल अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के बाद नोडल अधिकारी तत्काल प्रभाव से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सरकारी होर्डिंग, चुनाव में प्रचार एवं जनसभाओं पर व्यय का लेखा जोखा, वीडियो निगरानी दल, सी विजल ऐप, सुविधा ऐप तथा भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित नोडल अधिकारियों से परस्पर संवाद स्थापित कर उनके संशय दूर किए।
अनुपम कश्यप ने नोडल अधिकारियों से आह्वान किया की वे वे लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि उनके कार्यों में अति व्यापी की समस्या उत्पन्न ना हो।
इससे पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था अजीत भारद्वाज, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC किन्नौर के पिता का शव बरामद : मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता

परिजनों ने कपड़ों से की पहचान, चंबा मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम एएम नाथ। चंबा : भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर हुलानी नाला के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है। फौरी तौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम जागरूकता के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना मुख्य प्राथमिकता – DC राघव शर्मा

ऊना को नशा मुक्त बनाने हेतू मीडिया जिला प्रशासन को देगा हर संभव सहयोग – सुरेंद्र शर्मा ऊना, 9 अगस्त – नशे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका ऐतिहासिक : डॉ. धनीराम शांडिल

एएम नाथ। सोलन, 6 अगस्त: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं ‘हिमाचल निर्माता’ स्वर्गीय डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!