पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 25 को होगा मतदान

by
हमीरपुर 22 फरवरी। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर-4 गांव भजलाह और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर-5 गांव मुंडखर गैंडा में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने बताया कि इन दोनों वार्डों में मतदान प्रक्रिया और मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि इन दोनों वार्डों में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय तक की 48 घंटे की अवधि के भीतर किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा या जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। इसी अवधि के दौरान शराब की बिक्री या वितरण पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में मतदाताओं को प्रभावित करने संबंधी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतदान केंद्रों के आस-पास हथियार लेकर चलने पर भी पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में सेब ढुलाई की दरें निर्धारित …अधिक शुल्क वसूलने पर दोषी ऑपरेटर यूनियनों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला में सेब सीजन के मध्यनजर वर्ष 2026 के लिए सेब पेटियों की वजन के हिसाब से ढुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने से भड़के जयराम ठाकुर

कर्मचारी हितैषी होने का ढोंग कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर दिहाड़ी पर ड्राइवर भर्ती यात्रियों की जान से खिलवाड़, सरकार जवाब दे : जयराम एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 7583 पंजीकृत, 683 लाइसेंस जारी: डीसी

फूड स्क्यिोरिटी एक्ट संचालन समिति की तीसरी बैठक आयोजित ऊना, 20 फरवरी: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में गरजे Outsource Employee, बोले उनके लिए बनाई जाए स्थाई नीति : 58 साल तक की नौकरी कार्यकाल तक जारी की जाए नोटिफिकेशन

 ओपीएस बहाल करने के बाद अब सरकार आउटसोर्स कर्मियों का दर्द भी समझे एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!