सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिलें बेहतर सुविधाएं : अंजना पंवार

by
सफाई कर्मचारी तथा उनके आश्रितों के लिए चलाए गए प्रकल्पों की समीक्षा की
धर्मशाला, 22 फरवरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार की अध्यक्षता में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान तथा पुनर्वास तथा स्वरोजगार के लिए चलाए गए विभिन्न प्रकल्पों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं तथा स्वच्छ अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान तत्परता के साथ, कठिन दौर में भी समाज सेवा के भाव के साथ सराहनीय सेवाएं दीं तथा प्रत्येक विभाग विशेषकर नगर निकायों को सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों का छह महीने में कम से कम एक बार मेडिकल चेक अप करवाने, सभी सफाई कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनाने जिसमें ब्लड ग्रुप पीएफ नंबर इत्यादि अंकित होना चाहिए, मौसम के अनुसार सफाई कर्मचारियों को यूनिफार्म, रेन कोट इत्यादि उपलब्ध करवाने, सफाई कर्मचारियों को कार्य स्थल पर चेंजिंग रूम निर्मित करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने नगर निकायों में महिला सफाई कर्मचारियों की डयूटी के समय में उनकी सुविधा के अनुसार परिवर्तन करने के लिए भी विशेष दिशा निर्देश दिए गए ताकि महिला सफाई कर्मचारी सुबह के समय अपने बच्चों को स्कूल भी भेज सकें।
उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को महीने के पहले दिन ही सैलरी देने तथा उनके पीएफ एकाउंट खुलवाने इत्यादि भी अधिकारियों को स्वयं माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की आवासीय बस्तियों के आसपास सामुदायिक भवन तथा लाइब्रेरी इत्यादि भी सुविधा प्रदान करने के लिए भी उचित कदम उठाने के लिए कहा गया ताकि सफाई कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके। इस अवसर पर एमएस एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इस एक्ट की सफाई कर्मचारियों के हित में अनिवार्य तौर पर अनुपालना सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा नगर निगम के कमीशनर जफर इकबाल ने सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए उचित कदम उठाने का भरोस भी दिलाया। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू, कमीशनर नगर निगम पालमपुर डा आशीष, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, एसीटूडीसी सुभाष गौतम, सीएमओ डा सुशील शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से बाईक स्वार सेवानिवृत सैनिक की मौत : टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर:  गढ़शंकर-नंगल पर गांव कोकोवाल के निकट एक ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। परवीन देवी निवासी गढ़ी मानसोवल ने पुलिस को बयान  दिया...
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल रही, सड़कों को खोलने के नाम पर औपचारिकता हो रही : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

रोहडू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को करवाया जा रहा खाली : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को मणिमहेश यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ख़ाली करवाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और...
Translate »
error: Content is protected !!