स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस खंड बगस्याड के 132 बूथों पर होगा आयोजन- एसडीएम गोहर

by
गोहर, 22 फरवरी :
स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लाक टास्क फोरस की बैठक उपमंडलीय कार्यालय में उपमण्डल अधिकारी नागरिक लक्ष्मण सिंह कनेट अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
इस बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने सभी को 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के बारे मे बताया जिसमे 0-5 वर्ष तक के 4602 बच्चो को स्वास्थ्य खण्ड बगस्याड के 132 पोलियो बूथ में पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी और इसी के साथ सभी परिजनों से अपने 5 साल तक के बच्चो को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की। इसी के साथ अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमो जैसे व्यस्क बी सी जी टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य , क्षय रोग मुक्त पंचायत तथा डायरिया रोग नियन्त्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज , जिला परिषद मुकेश चंदेल , डाॅ. सुखदेव चैलचौक,खंड विकास , एसडीएएमओ अधिकारी सुरजीत मेहता , सीडीपीओ बी. एल. चौहान , बीईईओ बलदेव सिंह, चिकित्सा अधिकारी नागरिक चिकित्सालय डाॅ. रविद्र, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नागरिक चिकित्सालय बगस्याड डोला राम व अन्य अधिकारी गण ने उपस्थित रहे |
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बदलते भारत की गाथा है प्रधानमंत्री का “मन की बात”कार्यक्रम : जयराम ठाकुर

“मन की बात” कार्यक्रम में हिमाचल के नवोन्मेष को शामिल करने के लिए मोदी का आभार एएम नाथ। सिरमौर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर के नाहन में भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों...
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर व हमीरपुर जिला के 332 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टैस्ट

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन आज बिलासपुर जिला की भराड़ी, श्री नैना देवी, बिलासपुर सदर व नमहोल तहसीलों तथा हमीरपुर जिला की सुजानपुर टीरा व बड़सर तहसीलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने किन 5 शर्तों के साथ दी रिहाई : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत

 दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र में सड़क विस्तार को 200 करोड़ की 144 परियोजनाएं प्रस्तावित : कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने रताड़ी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर विस्तार का किया शिलान्यास कबीर जयंती की दी शुभकामनाएं एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!