महिलाओं को इसी माह से मिलेगा 1500-1500 रुपए : सुक्खू सरकार ने किया अहम फैसला

by

 

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में सत्ता में आने से पहले सुक्खू सरकार ने महिलाओं को हर माह 1500 -1500 रुपए देने का वादा किया था। अब सुक्खू सरकार अपने इस वादे को पूरा करने जा रही है। आज विधानसभा के बजट सत्र में इस बात का खुलासा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 2.42 लाख महिलाओं को इसी माह से 1500 -1500 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे।

मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने यह जानकारी वीरवार को कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए दी। उन्होंने बताया कि जून 2023 से शुरू की गई इस महिला सम्मान निधि योजना को लाहौल और उदयपुर में भी शुरू कर दिया गया है। 1000 और 1150 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है। उन्हें भी अब इसी माह से 1500 रुपये मिलेंगे। पहली फरवरी से इन पात्र महिलाओं को यह लाभ दिया जाएगा।
मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश की अन्य पात्र महिलाओं को भी सरकार जल्द ही चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500-1500 रुपए देना शुरू करेगी। वहीं विधायक सुधीर शर्मा के सवाल के जवाब में मंत्री शांडिल ने बताया कि प्रदेश में सुख आश्रय योजना के तहत 15 जनवरी, 2024 तक विभिन्न मदों के तहत कुल 3926 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इस योजना के तहत अब तक 75354062 रुपए की धनराशि व्यय की गई है। वहीं प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के 6,37,785 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। एक जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2024 तक 71,248 पात्र लोगों को सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू की गई है।
अब प्रदेश की तमाम महिलाओं की उम्मीदें जाग उठी हैं। लोकसभा चुनावों से पहले हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार महिलाओं के लिए किया गया यह वादा पूरा कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में सुरक्षा जागरूकता हेतु फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

बीबीएन, 17 अप्रैल (तारा) : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी परिसर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु फायर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्थानीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट: अजीत और विनय को मिले थे 70,000, रणदीप के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भेजी थी रकम

चंडीगढ़: सैक्टर 26 स्थित सेविले बार एंड लाऊंज और डि’ऑरा क्लब के बाहर हुए बम ब्लास्ट के आरोपी अजीत और विनय को इस वारदात के लिए केवल 70,000 रुपए मिले थे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का किया विमोचन

ऊना: 1 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जिला के शिक्षाविद डॉ. रमन शर्मा लिखी है, जिसमें जिला के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला 29 नवंबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां रोजना हाल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत लंबित मामलों पर बैठक ली। उन्होंने लूहरी चरण 2 प्रोजेक्ट, बस स्टैंड तकलेच व...
Translate »
error: Content is protected !!