आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

by
ऊना, 23 फरवरी – आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला ऊना में आदर्श आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल ने की। बैठक में नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी डयूटी का कर्त्तव्य निष्टा के साथ निर्वहन करें।
उपायुक्त ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, बैंक से होने वाले कैश के लेन-देन के लिए एलडीएम, अवैध शराब पर निगरानी के लिए उपायुक्त आबकारी एवं कराधान, अवैध खनन की निगरानी के लिए माईनिंग अधिकारी, आरटीओ अपने संबंधित बैरियरों पर आने जाने वाले वाहनों के साथ-साथ बॉर्डर ऐरिया तथा वन विभाग अपनी चैक पोस्टों पर निगरानी रखें। इसके अतिरिक्त उन्होंने नारकोटिक्स को अवैध दवाईयों की सप्लाई के साथ-साथ नशे की होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी नज़र रखने के लिए पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ आवश्यक तालमेल रखंे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जिला में बॉर्डर के साथ लगते दूसरे राज्यों के जिलों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि अवैध गतिविधियांे पर नज़र रखी जा सके।
बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, डीएफओ सुशील राणा, आरटीओ अशोक कुमार, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विनोद सिंह डोगरा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया रवाना : धावकों का बढ़ाया उत्साह

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित मैराथन को हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मैराथन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री हमारी सरकार का नहीं अपने सरकार में करवाए कामों का ब्यौरा दें : जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद करें और 2 साल में उन्होंने जो काम अपनी सरकार में करवाए उसका ब्यौरा दें। अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 31 मई (तारा) :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला के कमरे में जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

एएम नाथ । शिमला : ठियोग क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक युवक पर उसके कमरे में जबरन घुसने की कोशिश...
Translate »
error: Content is protected !!