MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

by
एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2 बार धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। यह कॉल कनाडा में छिपे एक गैंगस्टर का नाम लेकर की गई हैं।
सुधीर शर्मा ने इसको लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने उस नेता का भी नाम बता दिया है, जिसकी इस मामले में अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि अपने ही किसी नेता ने ये धमकाने वाला फोन करवाया है। उन्होंने धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके स्टाफ को धमकी भरे फोन आ रहे है। इसको लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी को अवगत करवा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनको भी समाचारों से ही इसकी जानकारी मिली है। बताया कि शायद उन्होंने शिमला में डीजीपी को इसकी जानकारी दी हो। एसपी ने कहा कि अभी उनके पास इसकी शिकायत नहीं आई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 श्रद्धालुओं की मौत : खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, जोधपुर में भीषण सड़क हादसा

जोधपुर : भीषण सड़क हादसा हो गया है।फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में...
हिमाचल प्रदेश

सेवा ही संगठन अभियान के तहत कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को भेजे फल व सब्जियां

ऊना – सेवा ही संगठन अभियान के तहत ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दूसरे दिन भी होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों के लिए फल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद में अवैध निर्माण मिलने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी – हिमाचल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है. भावना पर नहीं, कानून के मुताबिक काम होगा : विक्रमादित्य सिंह

शिमला :  संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन सड़क पर उतरे हुए हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.। बवाल के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की।  उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

होशियारपुर 30 सितम्बर : पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!