राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रदेश में सफलतापूर्वक किया जाएगा क्रियान्वयन: एम. सुधा देवी

by
 शिमला :  सचिव, स्वास्थ्य एम. सुधा देवी ने शुक्रवार को शिमला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में 3 मार्च, 2024 को आयोजित किए जाने वाले टीकाकरण की तैयारी संबंधी बैठक की अध्यक्षता की।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण के महत्व पर बल देते हुए एम.सुधा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वस्थ बच्चों के लक्ष्य की प्राप्ति से स्वस्थ हिमाचल का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म नियोजन और आशा वर्कर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 03 मार्च, 2024 को पांच वर्ष तक के सभी शिशुओं को स्वास्थ्य केन्द्रों, बूथों और मोबाइल टीमों द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रदेश के 5,870 बूथों तथा 257 मोबाइल टीमों के माध्यम से 59 लाख, 65 हजार 170 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को पोलियो की खुराक देने पर विशेष बल दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय टीबी कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित व्यस्कों का एडल्ट बीसीजी टीकाकरण शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में  प्रदेश के छह जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का एडल्ट बीसीजी टीकाकरण करवाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर, मण्डी, सिरमौर और ऊना जिला के 2,64,426 लोगों का बीसीजी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। बीसीजी टीकाकरण टीबी की बीमारी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बैठक में राष्ट्रीय पोलियो अभियान और एडल्ट बीसीजी टीकाकरण के सम्बन्ध में की जाने वाली पूर्व तैयारियों के बारे में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
डॉ. संजय रनौत ने प्लस पोलियो टीकाकरण और डॉ रविन्द्र ने एडल्ट  बीसीजी पर अपनी प्रस्तुति दी।
निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा तथा अन्य सम्बद्ध अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह के सात गुर्गे गिरफ्तार

बटाला  :  डीजीपी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश को सुरक्षित बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धार्मिक स्थान, रेलवे स्टेशन तथा कालेज की दीवार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिवारी ने लोकसभा के शून्यकाल में पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में देरी का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया

नई दिल्ली/चंडीगढ़: 27 नवंबर :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज नोटिस देकर स्पीकर से आग्रह किया कि उन्हें आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में काटे 1,500 बाइकर के चालान -पुलिस ने हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर कसा शिकंजा

मंडी : पजांब और अन्य राज्यों से हिमाचल आ रहे बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर मंडी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाईकर्स की रेस पर मंडी पुलिस ने ब्रेक लगाई है। नियमों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका और बच्चों की हत्या -19 साल तक फरार रहा पूर्व सैनिक : अचानक सीबीआई को मिली टिप,पकड़ने पहुंचे तो रह गए दंग

नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो पूर्व सैनिकों ने एक युवती और 17 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों करीब 19 साल तक फरार रहे। केस पहले पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!