पंजाब सरकार की ओर से कंडी क्षेत्र के विकास के लिए 42.79 करोड़ रुपए मंजूर: सुंदर शाम अरोड़ा

by

कंडी इलाकों में मैडिकल शिक्षा, वाटर सप्लाई व सैनीटेशन, बुनियादी ढांचा, कृषि क्षेत्र में होगा रिकार्डतोड़ विकास
एम.एल.एज की ओर से कंडी क्षेत्र के लिए जरुरी फंड मंजूर करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद
होशियारपुर :  मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से होशियारपुर जिले के कंडी क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए 42.79 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिनमें इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, कृषि व अन्य जरुरी सुविधाओं की स्थापना को नई मजबूती प्रदान की जाएगी।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार की ओर से यह फंड जारी होने से जिले के सभी कंडी क्षेत्रों की नुहार बदल जाएगी व इन क्षेत्रों के निवासियों को आने वाली समस्याओं के खात्मे के साथ-साथ जरुरी हर सुविधा यकीनी बनाई जाएगी। एम.एल.ए डा. राज कुमार चब्बेवाल सहित कंडी क्षेत्र के विकास संबंधी बातचीत करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जिले से संंबंधित क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य  व शिक्षा क्षेत्र मेंं जरुरी काम करवाने के साथ-साथ कंडी क्षेत्रों में पीने वाले साफ पानी की जरुरत मुताबिक उपलब्धता को यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंडी क्षेत्रों मेें बुनियादी ढांचे को मजबूती के अंतर्गत लिंक सडक़ों, पहुंच मार्गों, पुलों आदि के निर्माण के साथ-साथ नए टूरिस्ट सैंटर भी तैयार किए जाएंगे। इसके साथ-साथ कंडी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के अंतर्गत स्माल स्केल व घरेलू उद्योगों को उत्साहित किया जाएगा।
सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मंजूर 42.79 करोड़ रुपए में से होशियारपुर से संंबंधित कंडी क्षेत्रों के लिए 456.57 लाख रुपए, शाम चौरासी के लिए 40 9.50 लाख रुपए, चब्बेवाल के लिए  424.05 लाख रुपए, दसूहा के कंडी क्षेत्रों के लिए 1059.90 लाख रुपए, उड़मुड़ टांडा के लिए 232.78 लाख रुपए, गढ़शंकर के लिए 686.78 लाख रुपए व मुकेरियां के लिए 1009.42 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के कंडी क्षेत्रों के विकास के लिए शुरु किए गए प्रोग्राम के अंतर्गत इन क्षेत्रों में कृषि व सहायक धंधों को भी बल मिलेगा।
डा. राज कुमार चब्बेवाल ने पंजाब सरकार व मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फंड कंडी क्षेत्रों में लोगों को पेश आ रही कई परेशानियों का हल कर देंगे व उनके जीवन स्तर और सुलभ हो जाएगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात भी मौजूद थे।
इस दौरान मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार व हल्का उड़मुड़ से विधायक संगत सिंह गिलजियां, शाम चौरासी से विधायक पवन कुमार आदिया, दसूहा से विधायक अरुण डोगरा, मुकेरियां से विधायक इंदू बाला ने पंजाब सरकार की ओर से कंडी क्षेत्र में विकास के मद्देनजर 42.79 करोड़ रुपए मंजूर करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि कंडी क्षेत्रों में लंबे समय से होने वाले कार्य जल्द संपन्न होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत 21 घायल

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू- संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई फर्जी दाखिला नहीं किया जाता ऐसे फर्जी दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले हेतु सम्पर्क न करें : अन्नया जोशी

 ऊना  :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू  हो गया है जो कि पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस का जवान पकड़ा गया चिट्टे के साथ : बाइक सवार साथी के साथ नाके के दौरान गया पकड़ा

एएम नाथ :  सोलन। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का काला कारोबार बहुत ज्यादा फैल चुका है। शुरुआत में पड़ोसी राज्यों के लोग ही चिट‌्टे की तस्करी करते पकड़े जा रहे थे, लेकिन अब स्थानीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मेले का हवन और झंडा रस्म के साथ किया शुभारंभ : डीसी ने पूजा-अर्चना – मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । हमीरपुर 14 मार्च :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं...
Translate »
error: Content is protected !!