कितना का मिडल स्कूल तहसील गढ़शंकर का सबसे अधिका बच्चों वाला स्कूल बना

by

संख्या में इस वार करीब 22 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
गढ़शंकर : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना बच्चों की संख्या के आधार पर मिडल स्कूलों के वर्ग में तहसील गढ़शंकर का सबसे अधिक बच्चों वाला स्कूल बन गया है। स्कूल में बच्चों की संख्या बढऩे का मुख्य कारण शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंद्र सिंगला की देख-रेख व शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की नीतियों को लागू करना तथा स्कूल में परिश्रमी स्टाफ का होना बताया जा रहा है। स्कूल प्रभारी श्री हरदीप कुमार व स्टाफ द्वारा विशेष प्रयास कर सरकारी गांटों के अलावा कम्यूनिटी की सहयोग लेकर लाखों रुपए खर्च कर जहां स्कूल को स्मार्ट बनाया वहीं शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया। स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार ने बताया कि स्कूल में इस वार बच्चों की संख्या में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है व कुल संख्या 84 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस समय स्कूल में केवल 2 अध्यापक ही तैनात हैं। उन्होंने दानी व्यक्तियों का सहयोग के लिए धन्यवाद करते सरकार से स्कूल में अध्यापिकों की कमी को तुरंत पूरा करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

All the lawyers showed solidarity

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/july 19 :   A stormy meeting of all the members of District Bar Association Hoshiarpur was held under the chairmanship of Advocate Ranjit Kumar President, while addressing which Advocate Ranjit Kumar said that...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ अपना मानसिक संतुलन खो चुके : कृपाल

गढ़शंकार ;  एडवोकेट पंकज कृपाल ने प्रैस से भेंट में कहा कि दलितों को पांव की जूती बताने वाले सुनील जाखड़ द्वारा अंबिका सोनी के बारे में अनाप शनाप बोलने से पता चलता है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना : भाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को बसाया, जबकि भाजपा नेताओं ने...
Translate »
error: Content is protected !!