कानूनगो 37 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार : इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने को मांगे थे 50 हजार

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला के दायरे में आने वाले धामी में तैनात एक कानूनगो से विजिलेंस की टीम ने 37 हजार की रिश्वत लेत हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हुआ है। ​शिकायतकर्ता ने गूगल पे के माध्यम से आरोपी के खाते में पैसे ट्रांसफर किये हुए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक कानूनगों ने उनसे उस समय रिश्वत मांगी जब उन्होंने अपने दो बेटों के नाम पर एक बीघा जमीन खरीदी थी और 28 फरवरी को उपतहसील धामी में इंतकाल दर्ज करवाना था। लेकिन कानूनगों इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने की आड़ में 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद शिकायतकर्ता के बेटे अमित शर्मा ने आरोपी को आठ और पांच हजार की राशि गूगल पे के माध्यम से भेजी थी। उसके बाद भी आरोपी द्वारा 37 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। ऐसे में अब आरोपी कानूनगो का निलंबन हो सकता है।
आरोपी कानूनगो के खिलाफ विभागीय जांच अलग से शुरू की जा सकती है। इसके अलावा विजिलेंस द्वारा आरोपी की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है। उधर, एसपी विजिलेंस शिमला अंजुम आरा का कहना है कि विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट 2018 की धारा-7 के तहत शिमला थाना में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए...
हिमाचल प्रदेश

स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

ऊना, 23 मई – जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के प्रांगण में 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतू भूतपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभाग सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने साच व हिलोर प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

चम्बा : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभाग सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्य निदेशक ऊर्जा विभाग व प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद हरिकेश मीणा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमऊर्जा शुभकरण...
हिमाचल प्रदेश

पिता के हत्यारे बेटे को हत्या का दोषी पाया : जिला एंव सत्र न्यायधीश ने कोर्ट ने सुनाई 7 वर्ष की सजा, 10,000 जुर्माना

किन्नौर : पिता की हत्या के आरोप में दोषी पाए जाने पर अभिषेक नेगी (24) निवासी गांव कंगोस, डाकघर शोलडिंग, तहसील निचार व जिला किन्नौर को जिला एंव सत्र न्यायधीश किन्नौर स्थित रामपुर की...
Translate »
error: Content is protected !!