डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया : इन क्लीनिकों में मानक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी: डिप्टी स्पीकर 

by
गढ़शंकर, 2 मार्च : आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के अंतर्गत आने वाले गांव में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव धमाई में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह उनके साथ उपस्थित थे।
इस अवसर पर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि हलका गढ़शंकर में 2 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किये गये हैं। इसके अलावा जल्द ही हैबोवाल गांव में भी यह क्लिनिक खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में किए गए वादे पूरे किए गए हैं। भविष्य में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। आम आदमी क्लिनिक खुलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस क्लिनिक में सभी प्रकार की जांचें और 95 प्रकार की दवाइयां मुफ्त मिलेंगी। इस क्लिनिक में कोई पर्ची फीस नहीं लगेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में यह पंजाब सरकार की एक बड़ी पहल है, जिसके तहत आम आदमी क्लिनिक खोलकर लोगों को मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। माहिर चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच के बाद निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी जिनका लाभ आस पास गांवों के लोगों को मिलेगा। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के तहत कुल 9 आम आदमी क्लिनिक खोले जा चुके हैं। इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंच व गणमान्यों सहित डा. नवलदीप सिंह, समूह पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य  उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी दो पिस्तौल, 11 कारतूस तथा साथी समेत गिरफ्तार

लुधियाना : गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के बहुत करीबी दोस्त को पुलिस की सीआईए-2 टीम ने दो अवैध पिस्तौल, 11 कारतूस तथा साथी समेत गिरफ्तार किया है। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक :  अध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने हैप्पी हीर के नेतृत्व पर जताया भरोसा

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कमेटी ने 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की समीक्षा की तथा 23वें...
article-image
पंजाब

पति ग्रिफ्तार : गांव मैरां में जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली महिला का

गढ़शंकर : पिछले दिनों गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव मैरा में 30 वर्षीया जसप्रीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने अपने ससुरालियों से तंग आकर कोई नशीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन : ममता कुलकर्णी-लक्ष्मी नारायण को महामंडलेश्वर पद से हटाया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने बड़ा एक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!